पाक के झूठ की पोल खुली, PoK में मिला F16 लड़ाकू विमान का मलबा, मिग ने खदेड़ कर मारा था

नई दिल्‍ली। भारत व पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बीच भारतीय वायु सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों पर कार्रवाई करते हुए इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के फाइटर प्‍लेन F-16 को बुधवार को मार गिराया जिसका मलबा आज Pok में मिला है। इसी विमान को इंडियन एयर फोर्स के मिग 21 विमान ने खदेड़ कर मारा था। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के विमान को मारने की पुष्टि की थी। लेकिन पाकिस्तान अब तक इस बात को नकार रहा है। पाकिस्‍तान का यह सफेद झूठ अब सामने आ गया है। पाकिस्‍तान की पोल इस बात पर भी खुल गई है कि जिस मलबे को वो भारत के विमान होने का दावा कर रहा है वह GE F110 इंजन है। आपको बता दें कि यह इंजन F16 विमान में लगाया जाता है।

झूठे पाकिस्‍तान की खुली पोल

झूठे पाकिस्‍तान की खुली पोल

इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान झूठ कह रहा है और मलबा F16 विमान का ही है जिसे भारत ने मार गिराया है। मालूम हो कि F16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान की वायु सेना का हिस्सा है जिसे उसने अमेरिका से खरीदा था। हैरानी की बात तो यह कि कल पाकिस्तान यह दावा किया था कि उसने भारत के दो विमान मार गिराए थे, लेकिन बाद में वह पलट गया। दूसरा क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का ही था। जिसका मलबा अब सामने आया है। ANI ने एक तस्‍वीर जारी किया है जिसमें मलबे के आसपास पाकिस्तानी सैनिक खड़े हैं और जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया का भी झूठ बेनकाब


मलबे के इस फोटो को पाकिस्तानी मीडिया ने दिखाया था और कहा था कि यह विमान भारत का है। लेकिन अब उनका झूठ बेनकाब हो चुका है।

पायलट वाली बात भी पाकिस्‍तान ने कहा था झूठ

दूसरी तरफ पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता समेत प्रधानमंत्री इमरान खान ने मीडिया ब्रीफिंग में यह बताया कि उनकी वायुसेना ने भारत के दो विमान (मिग-21) मार गिराए। इसके साथ ही पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने भारत के दो पायलट को अपनी हिरासत में लेने का भी दावा किया, लेकिन बाद में वह इससे पलट गए। अपने वीडियो संदेश के बाद आसिफ गफूर ने एक ट्वीट किया और बताया कि उनकी हिरासत में सिर्फ एक भारतीय पायलट है, जबकि कुछ घंटे पहले ही उन्होंने दो भारतीय पायलट गिरफ्तार करने का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+