नरेंद्र मोदी: आज भी मेरे सीने में छिपा है चाय बेचने का दर्द, राहुल को नहीं पता गरीबी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि मैं चुनाव जीतकर आया और प्रधानमंत्री बना तो सबसे पहला काम मैं देश के दागदार नेताओं के खिलाफ करुंगा। उन्होंने कहा कि सभी दागदार नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। अपनी तीखी वाणी और व्यंग्यात्मक टिप्पणी से मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस और मुलायम सिंह यादव पर सीधा निशाना साधा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र में मा-बेटे की सरकार देश को खाए जा रही है और यूपी में बाप-बेटे की सरकार पूरे प्रदेश को पिछड़ा कर रही है। मोदी ने मुलायम के खिलाफ बोलते हुए कहा कि यूपी में सिर्फ लैपटाप बांटने और हाथियों को बनवाने की ही राजनीति होती है। आम जन के विषय में यहां के नेता नहीं सोचते हैं।
आज भी याद है वो चाटा:
नरेंद्र मोदी ने हरदोई में भाषण दिए जाने के दौरान अपने संबोधन में कहा कि 'दोस्तों मुझे आज भी वो चाटा याद है जब मैं किसी ग्राहक को ठंडी चाय देता था।' मोदी ने कहा कि किसी ग्राहक को ठंडी चाय देने पर वो बिना कुछ कहे चाटा मार देता था। अगर मैंने जिंदगी में हार का सहारा लिया होता तो आज आप सभी के सामने खड़ा नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications