चुनाव जीतने के लिए क्या फिर मोदी खेलेंगे हिदुत्व कार्ड

राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि हिंदुत्ववादी विचारधारा के कारण वाराणसी से मोदी का जीतना बेहद आसान हो जाएगा, जिससे कि पार्टी मोदी को अन्य नेताओं से सर्वाधिक लोकप्रिय बताकर प्रमुखता दिला सकती है। एक अन्य कारण यह भी है कि वाराणसी यानी भोलेनाथ की नगरी है जहां हिंदुओं का वोट सबसे ज्यादा है ऐसे में अगर मोदी वहां से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें जोशी से भी ज्यादा हिंदू वोट मिलने की संभावना है जो कि बीजेपी की बड़ी जीत होगी।
नरेंद्र मोदी गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की कैंटीन में काम करते थे।
राजनीति विश्लेषकों का एक धड़ा ये भी कहता है कि मोदी ने काफी हद तक अपनी छवि को नर्म किया है, अत: उनके वाराणसी से लड़ने पर कहीं न कहीं हिंदुत्ववादी छवि और उभरेगी, जिससे कि अन्य सीटों पर संभावित अल्पसंख्यक वोट भाजपा से छिटक सकता है, पर ज्यादातर उम्मीद यहीं की जा रही है मोदी वाराणसी से ही चुनाव में उतरेंगे।
भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल भी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के मूड में है अत: पार्टी को इस बात का भी ख्याल है कि केजरीवाल की लोकप्रियता मोदी के वोट बैंक में सेंध न लगा सके। अत: मोदी और अन्य बड़े नेताओं की सीट का फैसला भाजपा अंतिम लिस्ट में ही करेगी।
Did you know: नरेंद्र मोदी अपनी किशोरावस्था में अपने भाई के साथ चाय की दुकान चलाते थे। संघ के फुल टाइम प्रचारक होने तक मोदी गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की कैंटीन में काम करते थे।


Click it and Unblock the Notifications
