जबरदस्त इंतजाम के बीच हल्का पड़ा हुदहुद, खतरा अभी बरकरार
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के में जबरदस्त चक्रवात हुदहुद ने सुबह तकरीबन 11 बजे 170 से 180 किलोमीटर की रफ्तार से टकराने के बाद शाम होते होते इसकी भयावहता कम हो गयी। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चक्रवात का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है।हालांकि अगले तीन दिनों तक हुदहुद का कहर जारी रहेगा।

जिसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश होने हो सकती है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुदहुद से प्रभावित सभी मुख्यमंत्रियों से बात करके हालात का जायजा लिया साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।
हुदहुद चक्रवात की दस्तक को लेकर मौसम विभाग ने कई दिनों पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके चलते केंद्र और राज्य सरकारों ने इससे निपटने के पूरे इंतजाम किए थे। चक्रवात से अभी तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। हुदहुद का सबसे ज्यादा असर विशाखापट्टन में देखने को मिला जहां बिजली से लेकर संचार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उच्च स्तरीय बैठक करके राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की।
राहत बचाव के चलते बची बड़ी तबाही
आंध्र प्रदेश के पांच जिलों से डेढ़ लाख लोगों को जबकि ओडिशा में करीब चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत काम में 199 बोट और छह एयरक्राफ्ट के अलावा 15 सैटेलाइट फोन और 16 गोताखोरों की टीमों को भी पूरी तरह से तैनात हैं। राहत कार्य के लिए 689 टीमें बनाई गई हैं। सभी टीम में चालीस से पचास तक राहत कर्मियों को शामिल किया गया है।
हुदहुद चक्रवात पर दिनभर का घटनाक्रम
5.04 बजे: हुदहुद का सबसे भयावह रूप टल चुका है-मौसम विभाग
4.44 बजे: ओडिशा में कुछ मछुआरे बहे, दो लोगों की मौत
3.43 बजे: हुदहुद चक्रवात ने आंध्र में पांच लोगों की जान ली
2.37 बजे: वाईजैग में बारिश तेज हुई, मौसम विभाग का दावा कुछ ही देर तक रहेगी तेज बारिश
2.19 बजे: हुदहुद सुपर साइक्लोन नहीं है- जितेंद्र सिंह(राज्यमंत्री पीएमओ कार्यालय
1:10 बजे। अगले छह घंटे में चक्रवात की तीव्रता 50 फीसदी कम हो जायेगी-अजीत सेठ(कैबिनेट सेक्रेट्री)
1:00 बजे। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हुदहुद पर नजर बनाये हैं साथ ही सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं।
12:25 बजे। विशाखापट्टनम में तेज हवाओं के चलते भारी नुकसान हो रहा है।
12:20 बजे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हो सकती है बारिश
12:05 बजे। मौसम विभाग के डीजी एल एस राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि छह घंटे में कमजोर हो जाएगा चक्रवात। तूफान का ज्यादा प्रभाव विशाखापट्टन में रहेगा। ओडिशा में तेज बारिश होगी। अगले तीन दिन भारी बारिश होगी।
12:01 बजे। विशाखापत्तनम में तेज हवा और बारिश के चलते सड़कों पर शुरु हुई तबाही।
12:00 बजे। प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री से मुख्यमंत्रियों से संपर्क में रहने का निर्देश दिया।
11:50 बजे। ओडिशा के गजपति में भारी बारिश शुरु।
11:30 बजे। उत्तरी विशाखापट्टन में 205 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल रही है।
11:15 बजे। साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा।
11:01 बजे। मौसम विभाग के अनुसार इस वक्त हवा की रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है।
11:00 बजे। वाइजैग के कैलाशगिरी से टकराया चक्रवात हुदहुद












Click it and Unblock the Notifications