दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 35 लाख के पार, ढाई लाख के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा भी ढाई लाख के करीब पहुंच गया है। अमेरिका और यूरोप कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। कोरोना के दुनिया में सबसे ज्यादा केस अमेरिका से सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। वहीं भारत में भी बीते एक हफ्ते से संक्रमण के केसों में उछाल देखा जा रहा है।

Worldwide coronavirus cases exceed 35 lakh

सोमवार तक दुनियाभर में अब तक 35,63,689 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,48,146 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 11,53,253 है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 1,188,122 है। वहीं 68,598 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 28,884, इंग्लैंड में 28,446, स्पेन में 25,264, फ्रांस में 24,894, बेल्जियम में 7844, जर्मनी में 6866 और इरान में 6203 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

भारत की बात की जाए तो यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 42,533 हो गई है और 1373 मौतें हुई हैं। देश में इस समय 29453 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 11707 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 12,974 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 548 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के 5428 मामले सामने आए हैं और 290 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 4549, तमिलनाडु में 3023, राजस्थान में 2886 और मध्य प्रदेश में 2846 मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+