Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Water Day 2023: क्यों जरूरी है जल दिवस मनाना? दुनिया के 10 सबसे महंगे ब्रांड जानिए

क्या आप जानते हैं कि आज भी प्राकृतिक झरनों से पीने का पानी भरा जाता है। ऐसे बोतलबंद पानी में एक लीटर की कीमत हजारों-लाखों में है World Water Day 2023 के मौके पर जानिए कि दुनिया के टॉप 10 पानी के ब्रांड कौन से हैं?

World Water Day 2023

World Water Day 2023 इस मायने में अहम है क्योंकि तमाम वैज्ञानिक तरक्की के बावजूद बहुत बड़ी आबादी को इंसानी जीवन की बुनियादी शर्त पानी से आज भी महरूम रहना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से जूझने वाली जनता के सामने packaged drinking water किसी जख्म पर नमक सरीखा कहा जा सकता है क्योंकि इसके एक लीटर के लिए पैसे देने होते हैं। जानिए क्यों अहम है वर्ल्ड वाटर डे 2023

संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने विश्व जल दिवस समारोह 2023 से पहले अपने संदेश में कहा, पानी मानव अस्तित्व, आर्थिक विकास, प्रत्येक राष्ट्र की समृद्धि के लिए बेहद अहम है। 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, जल हमारे विश्व को जीवन देने वाली है। स्वास्थ्य और पोषण से लेकर शिक्षा और बुनियादी ढांचे तक, पानी मानव अस्तित्व और भलाई के हर पहलू और हर देश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

Recommended Video

    सोनभद्र: जीवन को जल की तलाश, रावर्ट्सगंज में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    उन्होंने इसके साथ ही पानी के बारे में संकट पर भी बात की। यूएन महासचिव ने कहा, बूंद-बूंद करके, पानी प्रदूषण के कारण जहरीला हो रहा है। जरूरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल (vampiric overuse) हो रहा है। पानी के श्रोत सूख रहे हैं। इस दशक के अंत तक पानी की मांग 40 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है।

    जलवायु परिवर्तन पानी के प्राकृतिक चक्र को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। ग्रीनहाउस गैस प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण खाद्य उत्पादन और सप्लाई चेन को नुकसान हो रहा है। पानी से संबंधित आपदाएं देखी जा रही हैं। बीमारी के प्रकोप, पानी की कमी और सूखे जैसी समस्याएं बदतर होती जा रही हैं।

    यूएन महासचिव ने कहा, वर्ल्ड वाटर डे 2023 के मौके पर हमें उन अरबों लोगों को याद करना चाहिए जिनके पास सुरक्षित और स्वच्छ पानी नहीं पहुंच रहा है। विश्व जल दिवस इंसानी विफलताओं की याद दिलाता है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार धरती पर हर 100 लोगों में से 25 लोगों को आज भी अपने इस्तेमाल का पानी झरने और तालाबों से लाना पड़ता है। तथाकथित रूप से सुरक्षित पानी के लिए ऊंची कीमत चुकानी होती है। लोग टूटे शौचालय का इस्तेमाल या खुले में शौच आज भी कर रहे हैं। 100 में 44 लोग वेस्ट वाटर को बिना ट्रीटमेंट प्रकृति में छोड़ देते हैं। इसका सेहत और पर्यावरण पर खतरनाक असर होता है। इस कारण 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित पानी और स्वच्छता का लक्ष्य तक पहुंचने का सफर रास्ते से भटक चुका है।

    दुनिया में 10 सबसे महंगे पानी के ब्रांड

    यूएन ने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास का आह्वान करते हुए कहा, 2023 को मानवता के लिए परिवर्तन और निवेश का वर्ष बनाएं। दुनिया में सभी लोगों तक पानी पहुंचाने और इसका सतत प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास करें। इस खास मौके पर दुनिया के टॉप 10 पानी के ब्रांड के बारे में जानना भी दिलचस्प है। luxatic के आंकड़ों के अनुसार, जानिए दुनियाभर में पीने के लिए कौन से सबसे महंगे ब्रांड का पानी इस्तेमाल करते हैं लोग-

    Beverly Hills 9OH2O Luxy Collection Diamond Edition

    अब तक का सबसे महंगा पानी एक लक्ज़री जौहरी की तरफ से पेश किया गया। पानी कैलिफ़ोर्निया के प्राकृतिक झरने कलेक्ट किया गया। इसके बारे सबसे खास बात इसकी बोतल है। बेवर्ली हिल्स (Beverly Hills) ज्वेलर ने करीब 850 छोटे हीरों से इसकी कैप तैयार की। इसी के साथ इस पानी की कीमत दो लाख अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर तय की गई। बेवर्ली हिल्स 90H20 लक्ज़री कलेक्शन डायमंड एडिशन वॉटर बहुत कामयाब नहीं हुआ। कंपनी की तरफ से 2017 के बाद कोई ऑफर नहीं आया है।

    Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani

    फिजी, फ्रांस के झरनों से या एक आइसलैंडिक ग्लेशियर से लिए गए इस पानी की कीमत लगभग $60,000 प्रति लीटर है। प्रति लीटर कीमत इसलिए है क्योंकि इसकी बोतल को 24 कैरेट सोने से कवर किया गया है। अब ये मार्केट में उपलब्ध नहीं है, क्योंकि 2010 में इसे नीलामी में बेचा गया था।

    Fillico Jewelry Water

    जापान के कोबे से उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक खनिज झरनों से लिया गया पानी फिलिको ज्लैवरी वाटर है। पानी पैकेजिंग के कारण खास है। जापानी शिल्प कौशल इसे अद्वितीय बनाता है। बोतलों को स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया है। शाही लुक देने वाली बोतलें गिफ्ट की जाती हैं। एक लीटर फिलिको पानी की कीमत 1,390 डॉलर तक जाती हैं।

    Nevas

    जर्मनी के दो खास कुओं (artesian wells) से लिया जाने वाला पानी नेवास ब्रांड बन चुका है। माना जाता है कि कई सौ साल पुराने इस पानी का सीमित संस्करण उपलब्ध है। फैंसी डिजाइन के साथ पानी लक्जरी शैम्पेन की बोतलों की तरह दिखती हैं। कलाकार डेनिस क्लैप्सचस बोतलों के बाहरी हिस्से को डिजाइन करते हैं। नेवास की कीमत लगभग 1,042 डॉलर प्रति लीटर है।

    Kona Nigari Water

    दुनिया का पांचवां सबसे महंगा पानी का ब्रांड कोना निगरी वाटर है। माना जाता है कि इस पानी से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। आपकी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार होता है। पानी प्रशांत महासागर की सतह के नीचे से हवाई के पास से जमा होता है। समुद्री जल की सतह से 2,000 फीट नीचे के इस पानी का ब्रांड केवल जापान में ही बेचा जाता है। इसकी कीमत 402 डॉलर है।

    Bling H2O

    ब्लिंग H20 नाम के पानी के ब्रांड की कीमत 219 डॉलर प्रति लीटर है। हालांकि, इसका पानी से कोई लेना-देना नहीं है। इसकी खासियत विशिष्ट बोतल है। Bling H2O को मशहूर हस्तियों को ध्यान में रखकर बनाया गया। अमेरिका के एक झरने से लिया गया पानी इसकी बोतलों के कारण खास है क्योंकि इसे स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया है जिससे एक बोतल की कीमत 219 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर है।

    Evian Virgil Abloh

    ईवियन विर्गिल अबलोह पानी आज काफी प्रसिद्ध है। विर्गिल अबलोह वैरिएंट खास है क्योंकि दिवंगत डिजाइनर वर्गिल अबलोह के नाम से ये ब्रांड बना। इन्होंने अपनी बोतलों में एक विशेषता जोड़ी है, जिससे दुनिया में ये बोतल सातवीं सबसे महंगी लगभग 207 डॉलर प्रति लीटर तक बिकती है। पानी जर्मनी के झरनों से आता है और इसमें लगभग 350 mg/l की खनिज सामग्री होती है।

    Svalbardi

    स्वालबार्डी पोलर आइसबर्ग वाटर नॉर्वे में स्वालबार्ड के आसपास के आइसबर्ग से जमा किया जाता है। कीमत पानी की गुणवत्ता पर निर्भर है। स्वालबार्ड के आसपास जमा करना बेहद कठिन है। इसलिए यह पानी इतना महंगा है। पर्यावरण के अनुकूल रहने के प्रयास के साथ पैकेजिंग होती है। स्वालबार्डी पोलर आइसबर्ग वॉटर का एक लीटर आपको लगभग 134 डॉलर में मिलता है।

    Ô Amazon

    Ô अमेज़न पानी का एकमात्र ब्रांड है जो अपना पानी हवा से जमा करता है। अमेजोनियन प्रकृति में तैयार होने वाला ये पानी अमेज़ॅन के जंगल में मिलता है। प्राकृतिक नम हवा को फ़िल्टर करके और फिर इसे ठंडे कॉइल की मदद से टैंकों में जमा करने के बाद बोतलबंद किया जाता है। इस प्रक्रिया में पानी जमीन को बिल्कुल भी नहीं छूता है। इसमें खनिजों की मात्रा 4 मिलीग्राम / लीटर के प्रभावशाली निम्न स्तर तक कम हो जाती है। Ô Amazon Air Water के एक लीटर की कीमत लगभग 110 डॉलर है।

    Uisge Source

    स्कॉटलैंड में Uisge Source पानी देश के कई प्राकृतिक झरनों से जमा किया जाता है। इसे विशेष रूप से व्हिस्की के साथ पेयर करने के लिए बेचा जाता है। उनका मानना है कि यदि आप अपने स्कॉच को पानी में मिलाते हैं, तो पानी उच्चतम गुणवत्ता का होना चाहिए जिससे व्हिस्की का स्वाद खराब न हो। यही कारण है कि Uisge Source की कीमत लगभग 94 डॉलर प्रति लीटर तक पहुंच जाती है। इसकी तीन वेराइटी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+