World Social Justice Day:जानें क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस, क्या है इतिहास और इस साल का थीम
World Social Justice Day:जानें क्यों मनाया विश्व सामाजिक न्याय दिवस, क्या है इतिहास और इस साल का थीम
World Social Justice Day 2021: दुनियाभर में आज 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस/वर्ल्ड सोशल जस्टिस डे मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य है, समाज में रह रहे हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रूप ने इंसाफ मिल सके और सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिल सके। समाजिक न्याय से मतलब यहां सिर्फ इंसाफ से नहीं है बल्कि समाजिक न्याय समाज में रह रहे लोगों को समान अवसरों, समान रूप से धन का वितरण, स्वास्थ्य सुविधा और समाज के भीतर विशेषाधिकारों से जुड़ा है। सामाजिक न्याय में मानवाधिकारों और उन लोगों की देखभाल भी शामिल है जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से नस्ल, धर्म, लिंग और आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव का सामना किया है। सामाजिक न्याय दिवस का इस साल का थीम है, A Call for Social Justice in the Digital Economy। विश्व में पहली बार 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया था।

Recommended Video
विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास
विश्व सामाजिक न्याय दिवस की स्थापना 26 नवंबर 2007 संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। 26 नवंबर 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ये घोषणा की थी कि महासभा के 63वें सत्र से 20 फरवरी का दिन 'वर्ल्ड सोशल जस्टिस डे' के तौर पर मनाया जाएगा। 'वर्ल्ड सोशल जस्टिस डे' पहली बार साल 2009 में पूरी दुनिया में एक साथ मनाया गया।
कैसे मनाते हैं विश्व सामाजिक न्याय दिवस
विश्व सामाजिक न्याय दिवस का उद्देश्य को पूरा करने के लिए 20 फरवरी को विश्व के अलग-अलग देशों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस दिन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय एक साथ मिलकर काम करते हैं।
विश्व भर में इस दिन लोग कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और लोगों को जागरूक करते हैं। इस दिन नस्ल, लिंग, धर्म, जाति के आधार पर समाज में बांटे गए लोगों को एकजुट किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications