World refugee day 2023: जानें दुनिया भर में क्‍यों और कब मनाया जाता है शरणार्थी दिवस

20 जूून का दुनिया भर में शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। जानिए कारणा और महत्‍व

दुनिया भर में 20 जून को शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। ये वो अवसर है जब दुनिया भर के कोने- कोने में बसे शरणार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूकता किया जाता है।

इसके साथ ही शरणार्थियों की दुदर्शा और उनकी स्थिति उजागर किया जाता है। उनका वो संघर्ष और उत्‍पीड़न या हिंसा क्‍या हुई जो उन्‍हें घर भागने को मजबूर होना पड़ा है।

world-refugee-day-2023

20 जून को शरणार्थी दिवस मानने का उद्देश्‍य है कि समाज में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए और उनके अधिकारों की वकालत करने और सुरक्षा चाहने वालों के साथ खड़े होन का लोगों को अवसर प्रदान करना है। आइए जानते हैं कि शरणाार्थी दिवस क्‍यों मनाया जाता है और इसे मनाए जाने के पीछे का इतिहास क्‍या है?


विश्व शरणार्थी दिवस 2023

20 जून को विश्‍व भर में शरणार्थी दिवस का ये स्‍पेशल दिन शरणार्थियों और विस्थापितों के सामने आने वाली चुनौतियों की वैश्विक याद दिलाता है।

विश्व शरणार्थी दिवस के अवसर पर शरणार्थियों के लिए जागरूकता, एकजुटता और समर्थन को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिल्मों का प्रदर्शन समेत अन्‍य कार्यक्रम किए जाते हैं। इसका उद्देश्य शरणार्थियों और विस्थापितों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए उनके प्रति लचीलापन और समाज में योगदान का सम्मान करते हुए समझ और लोगों में इनके प्रति करुणा का भाव उत्‍पन्‍न करना है।

विश्व शरणार्थी दिवस का इतिहास

हालांकि 4 दिसंबर 2000 से विश्व शरणार्थी दिवस मनाना शुरू हुआ। जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 55/76 के माध्यम से इसकी स्थापना की थी। इस संकल्‍प का उद्देश्य दुनिया भर में शरणार्थियों की बढ़ती संख्या के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इसी वर्ष 1951 के शरणार्थी सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई थी और उसी समय से शरणार्थी दिवस मनाने की शुरूआत हुई।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1951 में शरणार्थी सम्मेलन ने शरणार्थियों के संरक्षण और अधिकारों के लिए कानूनी ढांचा स्थापित किया। यह परिभाषित करता है कि कौन शरणार्थी है और उनके अधिकार क्‍या हैं। इसके साथ ही उनकी उन्हें और सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रों के दायित्वों को रेखांकित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+