World milk day: गधी के दूध की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिये क्यों होता है इतना महंगा?

Donkey Milk: दुनिया में सबसे महंगा दूध गाय या फिर भैंस का नहीं बल्कि गधी का होता है। वैसे तो गधी एक दिन में ज्यादा दूध नहीं देती, सिर्फ आधा लीटर के करीब ही देती है लेकिन इसके दूध की कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Milk Day

Donkey Milk: ये बात तो सबको पता है कि दूध कितना पौष्टिक होता है। बच्चा जब पहली बार इस दुनिया में आता है तो एक दूध ही है, जो उसे कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। कई बार मां का दूध ना पिलाने पर उसे गाय या फिर भैंस का दूध पिलाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में सबसे महंगा दूध किस जानवर का होता है?

दुनिया का सबसे महंगा दूध
गाय के दूध की पौष्टिकता को समझते हुए आपको भी यही लगता होगा कि गाय का दूध की महंगा है। लेकिन नहीं। गाय का दूध पौष्टिक जरूर है लेकिन सबसे महंगा नहीं। चलिये आज यानी वर्ल्ड मिल्क डे के मौके पर हम बात करते हैं, दुनिया में सबसे महंगे बिकने वाले मिल्क की।

वर्ल्ड मिल्क डे
दुनिया के सबसे महंगे दूध के बारे में बात करने से पहले एक नजर डाल लेते हैं वर्ल्ड मिल्क डे पर। हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। साल 2001 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। तब संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की। तबसे लेकर आज तक इस दिन को मनाया जाता है। अब बात करते हैं सबसे महंगे दूध के बारे में।

इस जानवर का दूध सबसे महंगा
गधा एक ऐसा जानवर है जिसे बोझा ढोने के काम में लाया जाता है। लेकिन आजकल वाहनों और इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती संख्या के बीच इसकी डिमांड काफी कम होने लगी है। ऐसे में लोग गधों को अब काम में इतना इस्तेमाल में नहीं लाते जितना कि पहले लाते थे। लेकिन अगर आपको भी यही लगता है कि गधे का इस्तेमाल सिर्फ बोझा ढोने के काम में किया जाता है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। गधी का दूध दुनिया में सबसे महंगा दूध होता है। जी हां!

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
ना गाय ना भैंस ना बकरी और ना ही ऊंट। इन सब जानवरों के दूध का इस्तेमाल बड़े तौर पर किया जरूर जाता है लेकिन ये इतना महंगा नहीं होता जितना कि गधी का दूध। विदेशों में गधी के दूध के बहुत ज्यादा डिमांड है। एक लीटर दूध की कीम 160 डॉलर यानी कि 13000 रुपये प्रति लीटर है।

क्यों होता है इतना महंगा?
ये तो रही दाम की बात अब जानते हैं कि आखिर गधी का दूध इतना महंगा बिकता क्यों है? दरअसल, गधी के दूध में ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद होते हैं जिन्हें गाय या फिर भैंस के दूध से एलर्जी है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है। गधी का दूध कोशिकाओं को ठीक करने और इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी इसे कारगर माना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+