विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओडिशा के पोलियो वैक्सीनेशन अभियान की सराहना की
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओडिशा के पोलियो वैक्सीनेशन अभियान की सराहना की
भुवनेश्वर, 02 अगस्त: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओडिशा के पोलियो वैक्सीनेशन अभियान की सराहना की है। ओडिशा के पोलियो वैक्शीनेशन प्रोग्राम और नियमित टीकाकरण को डब्ल्यूएचओ द्वारा अच्छी कोशिश कही गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ओडिशा को इससे बहुत फायदे हो सकते हैं और अच्छे अभ्यास सीखने के अनुभव हो सकता है।

वहीं डब्ल्यूएचओ ने बच्चों को प्रजनन और बाल स्वास्थ्य रजिस्टरों में ट्रैक करने और एचएमआईएस में मासिक रिपोर्टिंग की भी सराहना की थी। बता दें कि फरवरी 2022 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्रालय में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर 2022 के लिए राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद ही सभी राज्यों में पोलियो टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू किया गया।
भारत हर साल पोलियो के लिए एक राष्ट्रव्यापी एनआईडी और दो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) आयोजित करता है ताकि पोलियो वायरस के खिलाफ जनसंख्या प्रतिरक्षा बनाए रखा जा सके और पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखा जा सके। पोलियो एनआईडी के दौरान, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 735 जिलों में 15 करोड़ से अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य था।












Click it and Unblock the Notifications