World Health Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम
World Health Day 2023: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना दिवस पर हर साल 07 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

World Health Day 2023: 'स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है' ये कहावत बचपन से हम सुनते आए हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करते हैं। अपने हेल्थ पर ध्यान देने को लेकर जागरुकता फैलान के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है।
इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को ये बताना है कि ''स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति'' है। ये दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
जानिए विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 1948 में 'स्वस्थ जीवन जीने' के लक्षय के साथ की गई थी। एक स्वस्थ दुनिया की कल्पना और स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग देशों ने एक साथ मिलकर 7 अप्रैल 1948 में WHO की स्थापना की। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना दुनिया को सुरक्षित रखने, कमजोर लोगों की मदद करने, लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को समझाने के लिए की गई थी।

WHO की स्थापना के बाद पहली बार स्वास्थ्य दिवस 1950 में 7 अप्रैल को मनाया गया था। उसके बाद से आज तक लगातार दुनियाभर में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए हर साल WHO की तरफ से थीम तय की जाती है। WHO की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम है, ''Health for All''। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर WHO वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा करने के लिए कई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।

जानिए विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व?
विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को शिक्षित करने, स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, नई दवाओं, रिसर्च के बार में लोगों को बताने के लिए मनाया जाता है। यह दिन लोगों को सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर जगह, हर किसी के लिए सही वक्त पर मौजूद हो।
यह दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और अपने लाइफस्टाइल में सही सुधार करने के बारे में हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस WHO के लिए हर साल वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा करने का एक अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications