नई दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट में वर्ल्ड फूड इंडिया में 50 शेफ मिलकर 918 किलो खिचड़ी बनाई। खिचड़ी को बनाने में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति समेत कई दिग्गज हस्तियां जुटी थी। योग गुरु रामदेव ने खिचड़ी में घी का छौंक लगाया। इसको इंसुलेटेड कढ़ाई स्टीम में पकाया गया। इंडिया गेट में आग से खाना नहीं पकाया जा सकता, जिसके चलते इंसुलेटेड पाइप से खिचड़ी को पकाया गया। दाल, चावल, बाजरा, रागी मूंग और छिलके वाली दाल से मिलाकर पौष्टिक खिचड़ी तैयार की गई। इसके साथ ही 918 किग्रा खिचड़ी पकाकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

इंडिया गेट पर चल रहे 'वर्ल्ड फ़ूड इंडिया' में 918 किलो खिचड़ी बनी थी। मशहूर शेफ संजीव कपूर की देखरेख में करीब 918 किलोग्राम खिचड़ी पकाई गई थी। मौके पर गिनिज बुक के अधिकारी भी मौजूद रहे थे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2017' का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई मिलकर कर रहे हैं। इस फूड फेस्टवल में दुनियाभर के 70 देशों से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश बढ़ाना इस कार्यक्रम का मकसद है। खिचड़ी बनाने के कार्यक्रम का मकसद खिचड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाना है।
Oneindia की ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए . पाएं न्यूज़ अपडेट्स पूरे दिन. subscribe to Hindi Oneindia.