Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Environment Day Theme 2021: क्या है विश्व पर्यावरण दिवस की थीम, इस साल पाकिस्तान करेगा मेजबानी

World Environment Day 2021: क्या है विश्व पर्यावरण दिवस की थीम, इस साल पाकिस्तान करेगा मेजबानी

नई दिल्ली,03 जून: विश्व पर्यावरण दिवस/वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे हर साल 05 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोगों को पेड़ों को संरक्षित करने, पेड़ पौधे लगाने, नदियों को साफ रखने की सलाह दी जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को 1972 में मनाया गया था। 1972 के बाद से हर साल 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जाता है। इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस का वैश्विक मेजबान होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम क्या है?

पर्यावरण दिवस की हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम 'Ecosystem Restoration' है। जिसका हिंदी में मतलब है- पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली। इसे पारिस्थितिकी तंत्र बहाली भी कहा जाता है। साफ शब्दों में कहे तो इसका मतलब है, पृथ्वी को एक बार फिर से अच्छी अवस्था में लाना। साल 2020 में पर्यावरण दिवस की थीम थी- "जैव विविधता, 2019 में इसकी थीम थी- वायु प्रदूषण। 2018 में इसकी थीम थी- बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम को समझिए?

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम को समझिए?

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है, पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली। हम अक्सर पारिस्थितिक तंत्र और इसके पुनर्बहाली के बारे में बात करते हैं लेकिन क्या हम वास्तव में जानते हैं कि इसका क्या अर्थ है और इसमें क्या शामिल है और स्थानीय स्तर पर इसके लिए क्या किया जा सकता है? पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर इन बिंदुओं पर ध्यान देने की जरूरत है।

-पारिस्थितिक तंत्र की बहाली का अर्थ है "क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके पारिस्थितिक तंत्र को फिर से उसकी रिकवरी में सहायता करना"। इसमें उन पारिस्थितिक तंत्रों का संरक्षण भी शामिल है जो नाजुक हैं या अभी भी बरकरार हैं।

-पारिस्थितिकी तंत्र को कई तरह से बहाल किया जा सकता है। पेड़ लगाना पर्यावरण की देखभाल के सबसे आसान और सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। पारिस्थितिक तंत्र को अनुकूलित और पुनर्स्थापित करने के लिए शहरी और ग्रामीण परिदृश्य में अलग-अलग तरीके हैं। लोगों को पर्यावरण पर दबाव को भी खत्म करने की जरूरत है।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पर्यावरण और प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन की राजधानी) में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पर्यावरण सम्मेलन 1972 में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में लगभग 119 देशों ने भाग लिया था। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का गठन किया गया था। ये सम्मेलन 5 जून से 16 जून तक आयोजित किया गया था। जिसका स्लोगन था- "केवल एक पृथ्वी"। जिसके बाद ये यह हर साल 5 जून को मनाया जाने लगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+