World Emoji Day : भावनाओं के इजहार का अनोखा और प्रभावी तरीका Emoticons, जानिए इनके मायने
भले ही संवाद में शब्दों की अपनी महत्ता है, लेकिन डिजिटल दौर में हमें अभिव्यक्ति के कुछ बेमिसाल विकल्प मिले हैं। ऐसे ही अवसरों को याद करने के लिए वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है। वर्ल्ड इमोजी डे पर पढ़िए रिपोर्ट
नई दिल्ली, 17 जुलाई : मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि इंसानों की संवेदना कम होने का कारण लगातार कर्कश आवाजों के बीच रहना है। संवेदना और करुणा के साथ भावनाओं की अभिव्यक्ति भी एक बड़ी चुनौती होती है। एक ऐसे दौर में जब दुनिया को ग्लोबल विलेज कहा जा रहा है, डिजिटल तकनीक के दौर में इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लिए इमोजी का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। मशहूर शायर और कवि उदय प्रताप सिंह ने शायद भावनाओं की अभिव्यक्ति के संदर्भ में क्या खूब लिखा है;

सब फैसले होते नहीं सिक्के उछाल के।
ये दिल के मामले हैं जरा देखभाल के।।
मोबाइलों के दौर के आशिक को क्या पता।
रखते थे कैसे खत में कलेजा निकाल के।।
शब्दों के अलावा इमोजी में भावनाएं !
भले ही संवाद में शब्दों की अपनी महत्ता है, लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी और डिजिटल तकनीक की बढ़ती पैठ से हमें अभिव्यक्ति के कुछ बेमिसाल विकल्प भी मिले हैं। ऐसे ही अवसरों को याद करने के लिए वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है। इमोजी पर वनइंडिया हिंदी इस रिपोर्ट में पढ़िए, कैसे शुरू हुआ World Emoji Day का सफर। कुछ सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले और पॉपुलर इमोजी के मायने भी समझें-

Emoticons यानी भावनाओं की अभिव्यक्ति
डिजिटल वर्ल्ड में, इमोटिकॉन्स या इमोजी हमारे संवाद करने के तरीके को बदलता जा रहा है। वॉट्सऐप, टेलिग्राम, फेसबुक, लिंक्डइन जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इमोजी एक लोकप्रिय तकनीक है। इसकी मदद से लोगों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में आसानी हो रही है। संचार की इंसानी क्षमता का विकल्प बनते जा रहे इमोजी में काफी इंप्रूवमेंट भी हो चुके हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल देखिए कि शब्दों की टाइपिंग के साथ कई स्मार्टफोन कीबोर्ड अब ऑटोमेटिक तरीके से उपयुक्त इमोटिकॉन्स सुझाते हैं। इस प्रभावी एक्सप्रेशन को सेलिब्रेट करने के लिए 17 जुलाई को पूरी दुनिया में लोग वर्ल्ड इमोजी डे मनाते हैं।

World Emoji Day 17 जुलाई को ही क्यों
विश्व इमोजी दिवस पहली बार सार्वजनिक रूप से 2013 में इमोजीपीडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ज की ओर से घोषित किया गया था। दिलचस्प बात है कि हम 17 जुलाई को World Emoji Day इसलिए मनाते हैं क्योंकि "कैलेंडर" के लिए बना इमोजी इसी तारीख को दर्शाता है। एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में इंटरनेट पर 3,500 से अधिक इमोजी उपलब्ध हैं। दुनिया में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली इमोजी की सूची दिलचस्प है।

Red Heart emoticon
यह इमोजी या इमोटिकॉन का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग स्नेह और जुनून को व्यक्त करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा कीबोर्ड पर दो लाल दिल वाले इमोजी और एक हार्ट सूट भी उपलब्ध है।

Loudly crying face emoticon
इस इमोटिकॉन में खुले मुंह वाला पीला चेहरा और आंसुओं की धाराओं को देखा जा सकता है। कुछ सेकंड के कन्फ्यूजन में आम तौर पर इसका अर्थ दुखी या उदास होना या फूट-फूट कर रोना समझा जा सकता है। हालांकि, दिलचस्प है कि इस इमोजी का अधिकांश उपयोग उदासी के लिए नहीं, बल्कि खुशी व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

Face with tears of joy emoticon
"खुशी के आँसू के साथ चेहरा" इमोटिकॉन किसी ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो इतना प्रसन्न होता है कि आँसू उनके गालों पर ढुलकने लगते हैं। जब कोई प्रफुल्लित करने वाला या कुछ शर्मनाक कहता है या करता है, तो इसे खुशी और उल्लास को इंगित करने के लिए एक भावनात्मक एक्सप्रेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pleading face emoticon
"बड़े पिल्ले-कुत्ते की आंखों" वाली इस इमोजी के कई उपयोग हैं। इसका उपयोग अपनी चिंता या नाखुशी प्रदर्शित करने के लिए होता है। आम तौर पर सोशल मीडिया पर बिना कुछ लिखे चिंता प्रदर्शित करने के लिए इस इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। किसी के लिए दया, स्नेह या आराधना जैसी अभिव्यक्ति करना चाहते हैं, तब भी विनती करने वाला चेहरा इमोजी बढ़िया विकल्प है।

Rolling on floor laughing emoticon
इस इमोजी में एक पीला चेहरा देखा जा सकता है। इमोजी में डिजाइन किया गया चेहरा हंसी में फर्श पर घूमता हुआ (Pleading face emoticon) लगता है। इसे संकुचित और एक तरफ झुका हुआ दिखाया गया है। आम तौर पर यह इमोजी बेकाबू हँसी ( fits of uncontrollable laughter) दर्शाती है, जो फ़ेस विद टियर्स ऑफ़ जॉय ( Face with Tears of Joy) के विपरीत है। इसे अक्सर वैसे मौकों पर भी इस्तेमाल किया जाता है "जब कोई कुछ बेवकूफी भरी बातें कह जाए (when somebody says anything stupid)।"
-
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? -
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश -
PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल -
Silver Rate Today: जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! झटके में 11,000 गिरे दाम, अब इतना सस्ता हो गया सिल्वर? -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा? -
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से इन मुस्लिम देशों की बल्ले बल्ले, हो रही तगड़ी कमाई












Click it and Unblock the Notifications