एक महीने के राशन जितनी है इन अंडों की कीमत, काले अंडे की खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश
दुनिया में अंडों की एक से बढ़कर एक किस्में मिलती हैं। चलिये बात करते हैं अंडों की सबसे महंगी किस्मों के बारे में...

Most expensive eggs: अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। नाश्ते में किसी ना किसी रूप में लोग इसे लेते हैं। अंडा हमारे लगभग हर व्यंजन का हिस्सा होता है। साथ ही ये सबसे पसंदीदा और किफायती चीजों में से एक है। न केवल प्रोटीन बल्कि कैल्शियम और विटामिन डी का भी बढ़िया स्रोत है।
अंडे से कई तरह के आइटम तैयार किए जाते हैं। इसमें सबसे फेमस तो ऐग रोल है। इसी दिन के महत्व को समझने के लिए हर साल 10 जून को ऐग रोल दिवस मनाया जाता है। किसी को ब्राउन तो किसी को व्हाइट ऐग से रोल बनाना पसंद है। ऐसे में इस खास मौके पर चलिये बात करते हैं सबसे महंगे अंडों और इनकी वैराइटी के बारे में...
गल अंडा
सबसे पहले बात करते हैं गल अंडे की। गल अंडे की आपूर्ति भले बाजार में कम हो जाए लेकिन इसकी डिमांड कभी नहीं घट सकती। ये अंडे साल में सिर्फ चार हफ्तों के लिए ही उपलब्ध होते हैं और ये समझने के लिए काफी है कि ये अंडे बेहद दुर्लभ हैं। उबालने के बाद ये अंडे इतने नरम हो जाते हैं कि देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं और स्वाद से भी भर जाते हैं। इस एक अंडे की कीमत 800 रुपये होती है।
क्विल अंडे
छोटे-छोटे दिखने वाले इन अंडों की कीमत 400 रुपये दर्जन होती है। इन्हें उबालकर भी खाया जा सकता है और इनका अचार भी बना सकते हैं। आयरन से भरपूर इन अंडों का स्वाद मुर्गी के अंडों जैसा ही होता है। लेकिन इन्हें पकाने में बहुत ही कम वक्त लगता है।
एमु अंडे
आपको जानकर हैरानी होगी कि एमु अंडे खाने लायक होते हैं। जी हां! ये अंडे इतने बड़े होते हैं कि एमु के एक दर्जन अंडे की कीमत करीब 15 मुर्गी के अंडों जितनी होती है। एमु ऑमलेट बेहद ही स्वादिष्ट डिश है। मजेदार बात तो ये है कि एक अंडे का ऑमलेट इतना बड़ा होता है कि कई लोग इसे खा सकते हैं। इस अंडे का स्वाद और इसका लुक इतना अनोखा होता है कि इसके आधार पर ही इसकी कीमत भी होती है। एक एमु अंडे की कीमत लगभग 2 हजार रुपये तक हो सकती है।
टर्की के अंडे
वैसे तो टर्की के अंडे शायद ही कभी व्यवसायिक तौर पर बेचे जाते होंगे क्योंकि टर्की अंडे देने में अपनी पूरी उम्र लगा देती है। टर्की के अंडे बेहद स्वादिष्ट होते हैं। हालांकि इनका स्वाद मुर्गी के अंडों से मिलता जुलता ही होता है लेकिन इसमें कई गुना ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप भी टर्की के अंडे का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको एक दर्जन के लिए 3 हजार रुपये देने होंगे।
बत्तख के अंडे
महंगे अंडों की लिस्ट में बत्तख के अंडे पीछे नहीं हैं। बत्तख के अंडे स्वाद में बेहद अच्छे होते हैं लेकिन इसके लिए आपको पैसा भी अच्छा ही खर्च करना पड़ेगा। बत्तख के एक दर्जन अंडे की कीमत 1 हजार रुपये होती है। बत्तख के अंडे मुर्गी के अंडों से ज्यादा बड़े होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications