World Cup 2023: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहें वर्ल्ड कप की नकली टिकट? असली की ऐसे करें पहचान

World Cup 2023 How to check fake tickets: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच 14 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जाएगा। क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच को लेकर पूरी दुनिया के फैंस एक्साइटेड हैं। ऐसे में मैचों के टिकट लेने की होड़ लगी है। टिकट की ब्रिकी शुरू होते ही, कुछ ही मिनटों में मैच की टिकट बिक जा रही है। ऐसे में नकली और ब्लैक टिकट का मार्केट बढ़ता जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि असली और नकली टिकटों में फर्क कैसे करें।

अहमदाबाद सिटी डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को भारत-पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच के 150 नकली टिकटों के साथ गिरफ्तार किया है। ये टिकटें अहमदाबाद में तीन-तीन लाख रुपये में बेचे जा रहे हैं। अब अहमदाबाद पुलिस ने 4 सुरक्षा सुविधाओं के जरिए बताया है कि कैसे आप असली और नकली टिकट की पहचान कर सकते हैं...?

World Cup 2023 How to check fake tickets

क्रिकेट विश्व कप 2023 के नकली टिकट की कैसे करें पहचान?

  • 1. डायनामिक कलर-इन्फ्यूज्ड पेपर: क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकटों में डायनामिक कलर इन्फ्यूज्ड पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप टिकट को फाड़ेंगे या छेड़छाड़ करेंगे तो इसमें एक अलग गुलाबी रंग दिखाता है।
  • 2. टैम्पर-एविडेंट लेबल इंडिकेटर-टैम्पर: बता दें कि एविडेंट लेबल एक सुरक्षा एप्लिकेशन है, जो उत्पादों और उपभोक्ताओं को छेड़छाड़, जालसाजी, धोखाधड़ी और चोरी से बचाता है। टैम्पर-एविडेंट लेबल या सील ये पुष्टि करता है कि, ये लेबल खोला गया है या फिर अनुचित तरीके से एक्सेस किया गया है।
  • 3. माइक्रोस्कोपिक सिक्योरिटी लेंस: इसके जरिए आप सावधानी पूर्वक टिकट को देख सकते हैं, जो टिकट की प्रामाणिकता के लिए जरूरी है।
  • 4. पर्सनलाइज्ड बारकोड: बता दें कि क्रिकेट विश्व कप 2023 के हर टिकट पर एक पर्सनलाइज्ड बारकोड होता है। जिसके जरिए आप टिकट को वैरीफाइ कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी इंट्री वैध है या नहीं।

क्रिकेट विश्व कप 2023 का टिकट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • -क्रिकेट विश्व कप 2023 का टिकट हमेशा ही अधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित जगहों से ही खरीदें।
  • - ब्लैक या मनमाने तरीके से बढ़े हुए दामों पर टिकट ना खरीदें।
  • -किसी भी अनजान सोर्स और एजेंट के जरिए टिकट खरीदने से बचें।
  • -टिकट को लेकर समय-समय पर अधिकारिक सूचना आते रहती है, उसको ध्यान से पढ़ा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+