वर्ल्ड कप 2015: इन सितारों के पास आखिरी मौका इतिहास रचने का
बैंगलोर। विश्वकप की उल्टी गिनती शूरू हो चुकी है, इस बार के विश्वकप में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिनका यह आखिरी विश्वकप हो सकता है। मालूम हो कि 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। विश्वकप का फाइनल 29 मार्च को खेला जायेगा। विश्वकप में 14 टीमें भाग ले रही हैं। मौजूदा विश्वकप चैंपियन भारत है, जिसके ऊपर ताज बचाने का जबरदस्त दवाब है।
'केवल भारत के लिए विश्वकप जीतना चाहता है मेरा बेटा विराट'
आईये डालते हैं एक नजर ऐस क्रिकेटरों पर जिनका यह अंतिम विश्व कप माना जा रहा है..

शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का यह पांचवा विश्वकप है। इस विश्वकप के बाद अफरीदी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने दो बार संन्यास लेने के बाद अपना फैसला वापस लिया है। गौरतलब है कि ताबड़तोड़ बल्लेबाज अफरीदी की कप्तानी में 2011 विश्व कप में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी वो अपनी टीम को विश्वकप में आगे ले जायेंगे।

एमएस धोनी
कप्तान धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत ने विश्वकप जीता था, उम्मीद की जा रही है इस बार भी भारत अपने टाईटल को बचाने का भरसक प्रयास करेगा। धोनी का भी यह अंतिम विश्वकप हो सकता है।

माइकल क्लार्क
माइकल क्लार्क भी यह अंतिम विश्वकप हो सकता है, फिलहाल वो अपनी फिटनेस को लेकर परेशान है, कहा जा रहा है कि विश्वकप के बाद क्लार्क भी संन्यास ले सकते हैं।

महेला जयवर्द्धने
इस बार के विश्वकप महेला जयवर्धने वो करना चाहेंगे जो पिछले विश्वकप में नहीं कर पाये थे। वो भी विश्वकप के बाद संन्यास लेने वाले हैं।

डेनियल वेटोरी
डेनियल वेटोरी न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक वनडे मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं, जिनका भी अंतिम विश्वकप हो सकता है।
-
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? -
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश -
PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल -
Silver Rate Today: जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! झटके में 11,000 गिरे दाम, अब इतना सस्ता हो गया सिल्वर? -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा? -
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से इन मुस्लिम देशों की बल्ले बल्ले, हो रही तगड़ी कमाई












Click it and Unblock the Notifications