World Book Day 2023: क्यों मनाया जाता है पुस्तक दिवस? इस दिन का कपल से है बेहद खास कनेक्शन
World Book and Copyright Day: हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है। इस दिन का कपल से भी बेहद खास कनेक्शन है। आइये जानते हैं इस दिन का महत्व...

World Book and Copyright Day: कहते हैं किताबें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। किताबों से बेहतर आपको कोई नहीं समझ सकता। इसलिए ये बेहद कीमती हैं और इनकी कीमत को ध्यान में रखते हुए हर साल विश्व पुस्तक और कॉपीराइड दिवस मनाया जाता है।
पुस्तक दिवस का महत्व
वर्ल्ड कॉपीराइड डे को किताबें पढ़ने, ट्रांसलेट करने, इन्हें लिखने, पब्लिशिंग और कॉपीराइट के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। इसका आयोजन यूनेस्को द्वारा किया जाता है।
क्यों मनाया जाता है बुक डे?
यूनेस्को के अनुसार, वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे किताबों को पढ़ने के आनंद को बढ़ावा देने के लिए मनाए जाने वाला खास दिन है। दुनियाभर में अतीत और भविष्य के बीच की कड़ी, पीढ़ियों और संस्कृतियों को बीच एक पुल के तौर पर किताब की अहमियत और दायरे को पहचानने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
1916 में हुई थी शुरुआत
वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे की शुरुआत 7 अक्टूबर साल 1916 को हुई थी। इसकी शुरुआत स्पेनिश राइटर मिगुएल डे सर्वेंट्स की मौत की याद के तौर पर हुई थी। ये विचार स्पेन के वालेसिया के लेखक और संपादक विंसेंट क्लेवेल एंड्रेस के दिमाग में आया था। हालांकि, बाद में इस तारीख को 23 अप्रैल में बदल दिया गया। इसके पीछे का कारण 23 अप्रैल को व्लादिमीर नाबोकोव, मौरिस ड्रून, हल्दोर के. लैक्नेस और मैनुअल मेजिया जैसे लेखकों का जन्म होना है।
इस दिन का कपल से खास कनेक्शन
वर्ल्ड बुक और कॉपीराइड डे स्पेन के कैटेलोनिया में सेंट जोर्डी डे और पुस्तकों और गुलाबों के दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन कपल एक दूसरे को किताबों के साथ-साथ गुलाब भी देते हैं। यूनेस्को ने अपने 1995 के आम सम्मेलन में वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे को उन लेखकों के सम्मान में घोषित किया, जो इस तारीख में या तो पैदा हुए थे या फिर मर गए थे।
क्या होता है कॉपीराइट?
इन्वेस्टोपेडिया के अनुसार, कॉपीराइट बौद्धिक संपदा के मालिक के कानूनी अधिकार की तरफ इशारा करता है। कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले लोगों या फिर इकाइयों के पास ही ये तय करने का पूरा-पूरा अधिकार होता है कि उनके कंटेंट को आमतौर पर कैसे इस्तेमाल किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications