World Bicycle Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, क्या है इसका इतिहास
World Bicycle Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, क्या है इसका इतिहास
नई दिल्ली, 03 जून: दुनियाभर में आज यानी 03 जून को विश्व साइकिल दिवस/वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जा रहा है। 03 जून 2018 को आधिकारिक रूप से पहला विश्व साइकिल दिवस मनाया गया था। डेली लाइफ में साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और इसको लोकप्रिय बनाने के लिए विश्वभर में बाइसिकल डे मनाया जाता है। इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा अधिकारिक तौर पर की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाने की घोषणा की है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ये समझाना है कि साइकिल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर है। इसके साथ-साथ ये इको फ्रेंडली है। साइकिल से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता है। ये आपके देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी सही है।
Recommended Video

वर्ल्ड बाइसिकल डे का इतिहास
आधिकारिक तौर पर तो सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ल्ड बाइसिकल डे 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मनाया गया था। इसके उद्घाटन समारोह में यूएन अधिकारी, राजनयिकों, एथलीटों, साइकिलिंग समुदाय के कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। साल 2021 में चौथा विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने साइकिल के उपयोग पर जोर दिया है। उनका कहना है कि साइकिल चलाने की के कई फायदे हैं, ये बाकी साधनों के मुकाबले सस्ती है, विश्वसनीय है, ये स्वच्छ और पर्यावरण के लिए अनुकूल परिवहन है।
इस दिन के माध्यम से, संयुक्त राष्ट्र हितधारकों से साइकिल चलाने के लाभों को समझने और उन पर जोर देने का आग्रह करता है। असल में साइकिल चलाना एक व्यक्ति की शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित करता है। यह अधिक टिकाऊ है।इसके अलावा दो शताब्दियों से अधिक समय से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए उपयोगी है। साइकिल समावेशिता को भी बढ़ावा देती है क्योंकि यह बहुत महंगा नहीं है और समाज के अमीर और गरीब दोनों लोगों द्वारा वहन किया जा सकता है।

विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाना चाहिए?
-साइकिल के इस्तेमालर का अर्थ है कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन: साइकिलिंग कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में योगदान देता है क्योंकि इसमें आंतरिक शून्य-उत्सर्जन मूल्य होता है।
-साइकिल चलाना स्वास्थय के लिए अच्छाहोता है: साइकिल चलाने से हृदय की फिटनेस, मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन में वृद्धि होती है। यह जोड़ों की गतिशीलता में सुधार करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।
-साइकिल चलाने से पैसे की बचत होती है: ये बहुत ही सस्ता होता है और इसको चलाने के लिए किसी लाइसेंस की कोई जरूरत नहीं होती है।
-स्थानीय पर्यावरण के बारे में जागरूक होना: साइकिल चलाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है।

साइकिलिंग को लेकर मशहूर लोगों ने क्या कहा है?

Click it and Unblock the Notifications