Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विश्व बैंक ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, भारत को मिलेंगे 1 अरब डॉलर

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। इस बीच विश्व बैंक ने भारत को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। विश्व बैंक ने गुरुवार को भारत को कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता के लिए मंजूरी दी है।

Recommended Video

    Coronavirus : World Bank ने की आर्थिक मदद, India के लिए One billion dollar मंजूर | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, coronavirus in india, world bank, emergency aid, कोरोना वायरस, कोविड-19, विश्व बैंक, वर्ल्ड बैंक, भारत में कोरोना वायरस, आपातकालीन सहायता

    विश्व बैंक की सहायता परियोजनाओं के 1.9 अरब डॉलर के पहले सेट में 25 देशों की मदद की जाएगी और 40 से ज्यादा देशों में त्वरित गति से नए अभियान आगे बढ़ाए जाएंगे। आपातकालीन वित्तीय सहायता का सबसे बड़ा हिस्सा भारत को दिया जाएगा जो एक अरब डॉलर का होगा। दुनियाभर के विकासशील देशों के लिए आपात सहायता के पहले सेट को विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों के मंडल ने मंजूरी दी है।

    इसके बाद संगठन ने कहा, 'भारत में एक अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता से बेहतर स्क्रीनिंग, संपर्कों का पता लगाने, प्रयोगशाला जांच, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण खरीदने और नए पृथक वार्ड बनाने में मदद मिलेगी।' इसके अलावा विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया में पाकिस्तान के लिए 20 करोड़ डॉलर, अफगानिस्तान के लिए 10 करोड़ डॉलर, मालदीव के लिए 73 लाख डॉलर और श्रीलंका के लिए 12.86 करोड़ डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है।

    विश्व बैंक ने ये भी कहा कि उसने वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निपटने में देशों की मदद करने के लिए 15 महीने के लिहाज से 160 अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता जारी करने की योजना को मंजूरी दी है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 2069 से अधिक हो गई है। जबकि इससे अब तक 53 लोगों की मौत भी हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+