भारत के MSME सेक्टर को बूस्ट करेगा वर्ल्ड बैंक, 500 मिलियन डॉलर के प्रोग्राम का ऐलान
नई दिल्ली, 7 जून: पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी भारत में फैली, जिसके बाद मार्च में लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। इस वजह से अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। साथ ही MSME सेक्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि पिछले साल जून से अनलॉक तो हो गया था, लेकिन अर्थव्यवस्था की हालत सुधरती इससे पहले दोबारा लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। जिस वजह से कई बड़े उद्योग-धंधे पूरी तरह से चौपट हो गए हैं। अगर उनको जल्द ही मदद ना मिली तो लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इसी वजह से अब वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की मदद को हाथ बढ़ाया है।

लंबे वक्त से वर्ल्ड बैंक भारत के हालात पर नजर बनाए हुए है। साथ ही उसकी कोशिश भारत के MSME सेक्टर को फिर से पहले जैसी करने की है। जिसके लिए उसकी ओर से 500 मिलियन डॉलर के प्रोग्राम की घोषणा की गई। ये प्रोग्राम पूरी तरह से MSME सेक्टर को मजबूत करने के लिए होगा, ताकी उनको बचाकर लाखों लोगों को रोजगार दिया जा सके। अगर MSME सेक्टर पहले जैसा हो गया तो अर्थव्यवस्था की हालत सुधरने में देर नहीं लगेगी।
भारत सरकार भी उठा रही बड़े कदम
देश में MEME सेक्टर को मजबूत करने के लिए भारत सरकार भी बड़े कदम उठा रही है। पिछले साल मई में 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान हुआ था, जिसमें एक बड़ा हिस्सा MSME को दिया गया। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत योजना को शुरू किया गया है। जिसके तहत भारतीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications