World Asthma Day 2023: अस्थमा रोगी जरूर पहचानें गर्मी में होने वाले वो लक्षण, जिनसे बढ़ सकती है परेशानियां
Asthma in summer: अस्थमा के कुछ लक्षणों की पहचान कर इस बीमारी से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। आइये जानते हैं गर्मी में दिखने वाले इन आम लक्षणों के बारे में...

World Asthma Day 2023: अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए गर्मी का वक्त काफी परेशाना भरा हो सकता है। क्योंकि गर्म हवा में सांस लेने में काफी कठिनाएं होती हैं। गर्मियों के मौसम में हवा में काफी धूल और प्रदूषण होता है। और इससे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।
अस्थमा दिवस की अहमियत
गर्मियां अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ा सकती है। इस बीमारी को सामूहिक रूप से कम करने के तरीकों पर चर्चा करने को लेकर शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को एक साथ लाने को लेकर हर साल अस्थमा दिवस मनाया जाता है। हर साल 2 मई को अस्थमा दिवस मनाया जाता है।
क्या है अस्थमा?
अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जो फेफड़ों में होती है। इसमें इंसान को सांस लेने में परेशानी होती है और पीड़ितों को ये काफी परेशान करती है। ब्रोन्कियल ट्यूबों में सूजन आने की वजह से ये बीमारी होती है। व्यायाम, तनाव या फिर तापमान बदलने की वजह से अकसर ये परेशानी खड़ी होती है।
क्या हैं इसके कारण?
अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता लेकिन इसे कंट्रोल जरूर कर सकते हैं। मणिपाल अस्पताल पटियाला के सलाहकार पल्मोनोलॉजी, डॉ हितेश गौर का कहना है कि दवाओं, जीवन शैली और अस्थमा के दौरे को अवॉइड करना अस्थमा अटैक के कारण बनते हैं।
डॉ गौर ने गर्मियों के इन ट्रिगर्स को पहचानने के लिए एक लिस्ट सुझाई है, जिसे पढ़कर आप समझ पाएंगे कि अगर कभी अस्थमा का अटैक आए, तो उससे किस तरह से बचा जा सकता है।
ह्यूमिडिटी- भारी, स्थिर और नमी से भरी हवा में अस्थमा के रोगियों के लिए सांस लेना चुनौती भरा हो सकता है। ऐसे में रोगियों को महसूस होता है कि उनकी छाती कसी हुई है।
वायु प्रदूषण- वायु प्रदूषण में सांस लेना वैसे तो सभी के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन खासतौर पर ये दमा के रोगियों के लिए नुकसानदायक होता है। पॉल्यूशन में रोगियों को अस्थमा का अटैक आ सकता है।
कीड़े के काटने या फिर डंक- कीड़े के काटने से अकसर एलर्जी हो सकती है, जो अस्थमा के लक्षणों को ट्रिगर कर सकती है।
एक्सरसाइज- दवाओं और सावधानियों के चलते एक्सरसाइज करना अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन मौसम की वजह से गर्मी के दिनों में की जाने वाली एक्सरसाइज से भी अस्थमा अटैक की संभावना बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications