तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आज (03 दिसंबर) सुबह 8 बजे मतगणना चल रही है। 2 बजे तक सामने आए रुझानों में तीन राज्यों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। इस बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर खुशी का माहौल और कार्यकर्ता जश्न मना रहे है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भाजपा मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही, बताया कि तीन राज्यों के मतगणना रुझानों में भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया। इससे पहले दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मिठाइयां बनते हुए एक वीडियो भी जारी किया था।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की बढ़त पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और पार्टी नेताओं ने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
आपको बताते चले कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी 156 सीटों पर और राजस्थान में 106सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच राजस्थान में सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू होने लगी है। तीन राज्यों में बीजेपी के आने की खुशी में कार्यकर्ता मिठाइयां बांट रहे है।












Click it and Unblock the Notifications