कर्नाटक चुनाव: दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय पहुंचे 'बजरंग बली', कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

कर्नाटक चुनाव परिणाम में कांग्रेस की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी को लेकर दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय एक कार्यकर्ता बजरंग बली के वेशभूषा में पहुंचा।

 Karnataka election results

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम में शुरूआती रुझानों को लेकर कांग्रेस में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं, एक व्यक्ति बजरंगबली के किरदार में दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

माथे पर मुकुट, हाथ में गदा लिए बजरंग बली के वेशभूषा में कांग्रेस समर्थक बढ़त के लिए खुशी मना रहा है। आपकों बता दें कि कांग्रेस पार्टी के बजरंग दल को बैन करने के बाद कर्नाटक की राजनीति में बजरंगबली काफी सुर्खियों में आ गए। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने बजरंगबली के रूप को धारण कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

शुरुआती रुझानों की बात करें तो कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काफी बढ़त के साथ आगे चल रही है। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए। वहीं, सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने 123 सीटों के साथ बढ़त बना रखी है।

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को पूरे राज्य में मतदान किया गया। इस चुनाव में 2614 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+