Women's Day: कभी मजबूरी में किया करती थी काम, आज 72 की उम्र में 'पापड़ क्वीन' बनीं बिजनेस वूमेन

Womens Day: आपने कई सक्सेसफुल बिजनेस मैन के सफलता की कहानियां सुनी या पढ़ी होगी लेकिन क्या आपने कभी बिजनेस विमेंस के बारे में पढ़ा है? हमारे देश में कई बड़ी-बड़ी महिला उद्यमी हैं जो करोड़ों का बिजनेस न सिर्फ चला रही हैं बल्कि कई महिलाओं को आत्मनिर्भर भी कर रही हैं।

इतना ही नहीं कई साधारण घरों की महिलाएं अपने घर में एक छोटे से कमरे में बड़े-बड़े सपनों को पंख दे रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है 72 साल की पापड़ क्वीन मीनाक्षी दादी की। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं..

womens-day

Womens Day: मीनाक्षी दादी का पापड़ बिजनेस

ये कहानी है गुजरात की पापड़ क्वीन मीनाक्षी शाह की जिन्होंने 72 साल की उम्र में करोड़ों का बिजनेस खड़ा किया। महज 48 साल की उम्र में मीनाक्षी के पति की मौत हो गई जिसके बाद घर के साथ-साथ दो बेटियों की जिम्मेदारी उन पर आ गई। पापड़ क्वीन मीनाक्षी शाह के लिए इन जिम्मेदारियों को निभाना इतना आसान नहीं था क्योंकि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ऐसे में मीनाक्षी दादी ने घर चलाने के लिए पापड़ और स्नैक्स बनाना शुरु कर दिया और बेचने लगी।

Womens Day: 'Maan Masti' नाम से शुरू किया ब्रांड

मीनाक्षी दादी अपने इस छोटे से पापड़ को एक बड़े बिजनेस के रुप में देखना चाहती थीं लेकिन घर की जिम्मेदारियों ने उनके सपने को बांध रखा था। उसी वक्त कोरोना महामारी आ गई और लोग हेल्दी डायट की ओर बढ़ने लगे तभी मीनाक्षी दादी को हेल्दी स्नैक्स बनाने का आईडिया आया। उन्होंने 67 साल की उम्र में 'Maan Masti' नाम से अपना एक ब्रांड बनाया मिनाक्षी दादी का ये बिजनेस आईडिया चल पड़ा और लोगों को इनके पापड़ और स्नैक्स का टेस्ट पसंद आया।

Womens Day: दे रहीं महिलाओं को रोजगार

मीनाक्षी शाह अपने सपने को साकार करने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं। अभी उनके इस बिजनेस में 12 महिलाएं पापड़ बनाने का काम करती हैं। दादी के बनाए गए ये प्रोडक्टस वडोदरा के बड़े-बड़े मॉल से लेकर छोटी दुकानों और ऑमेजन और फ्लिपकॉर्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। मीनाक्षी शाह 72 की उम्र में भी अपने इस बिजनेस को आगे बढ़ाने के साथ-साथ और महिलाओं को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+