Women's Day पर नीता अंबानी का फिटनेस मंत्र, 61 की उम्र में भी 30 जैसी फिटनेस देख हैरान हैं लोग
Women's Day पर नीता अंबानी का फिटनेस मंत्र, 61 की उम्र में भी 30 जैसी फिटनेस देख हैरान हैं लोग
Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक नीता अंबानी ने फिटनेस का मंत्र देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वो सभी उम्र की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सेहत पर ध्यान देने की बात कहती है। उनके वर्कआउट रुटीन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उम्र सिर्फ एक संख्या है इसको अपने उपर हावी न होने दे बल्कि हर दिन मजबूत बने।
नीता अंबानी ने बताया फिटनेस का राज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है। कई जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजीत किए गए है। यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपनी फिटनेस का राज एक वीडियो के माध्यम से सबके साथ शेयर किया है। जिसमे वो अपनी कसरत की दिनचर्या दिखाती है और महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

आखिरी बार आपने कब कुछ सिर्फ अपने लिए किया था
नीता अंबानी इस वीडियो में पुछती है कि आखिरी बार आपने कब कुछ सिर्फ अपने लिए किया था, अपने परिवार के लिए नहीं,अपने काम के लिए नहीं, किसी और के लिए नहीं, सिर्फ अपने लिए? वो कहती हैं उम्र बढ़ने के साथ, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना हर महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। हर महिलाएं खुद को सबसे पीछे रखती हैं, हमें हमेशा किसी और की जरुरत होती है और धीरे-धीरे हम अपने शरीर का ख्याल रखना बंद कर देते है।
खुद का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा?
उन्होंने कहा कि हम खुद का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा? 50 और 60 की उम्र में स्वास्थ्य पर ध्यान देना और भी महत्वपूर्ण है। 30 की उम्र के बाद महिलाएं लगभग 3-8 प्रतिशत मांसपेशियों को खो देती है। समय के साथ हमारे शरीर में बहुत सारे बदलाव आते है। जब मैं व्यायाम करती हूं तो मुझे शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मैं 61 की उम्र में रोज योग और व्यायाम करती हूं तो आप क्यों नहीं कर सकते है?
मेरा पसंदीदा डांस भरतनाट्यम है: नीता अंबानी
नीता अंबानी ने बताया कि वो भरतनाट्यम डांस करती है जिसके वजह से उनके पैर काफी मजबूत है। वो महज 6 साल की उम्र से इसका अभ्यास करती है। भरतनाट्यम उनका पसंदीदा डांस है। वो बताती है कि मैं सप्ताह में 5-6 दिन वर्कआउट जरुर करती हूं। आगे उन्होंने बताया कि वो नियमित रुप से योग करती है। कुछ दिनों से वो स्वीमिंग भी कर रही हैं।
नीता अंबानी ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें ज्यादा पैदल चलना पसंद है। वो रोज पैदल चलती है। उनका आहार बिल्कुल संतुलित है वो शाकाहारी भोजन करती है। उनका भोजन जैविक और प्रकृति -आधारित होता है। उन्होंने बताया कि खाने में प्रोटीन लेना बहुत जरुरी है, और अपने भोजन में चीनी से परहेज करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications