International Women's Day 2021: वो 5 भारतीय महिलाएं, जिनकी सफलता ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया

International Women's Day 2021: वो 5 भारतीय महिलाएं, जिनकी सफलता ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021: दुनियाभर में आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं के प्रति सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी को याद करने का है। महिला दिवस के दिन महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। महिला दिवस को अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। लेकिन इसको मनाने के पीछे का लक्ष्य एक ही है, महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाना। आज शायद ही कोई ऐसा कार्यक्षेत्र है, जहां महिलाओं ने अपना परचम ना लहराया हो। महिलाएं आज राजनीति से लेकर बिजनेस तक हर क्षेत्र में प्रभावित करने वाला काम कर रही हैं। तो आइए इस महिला दिवस हम आपको भारत की पांच ऐसी महिलाओं के बारे में बताते हैं, जिनकी सफलता ने पूरी दुनिया को प्रेरित और प्रभावित किया है।

Recommended Video

    International Women's Day 2021: क्या बोलीं Nirmala Sitharaman और Smriti Irani ? | वनइंडिया हिंदी
    जानिए निर्मला सीतारमण के बारे में?

    जानिए निर्मला सीतारमण के बारे में?

    निर्मला सीतारमण वर्तमान में भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री हैं। निर्मला सीतारमण केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में 2014 में वित्त राज्य मंत्री बनीं और उसके बाद 2017 में वह देश की रक्षा मंत्री बनीं। निर्मला सीतारमण लगातार दूसरी बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री भी हैं। निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक दिग्गज महिला नेता हैं। निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता नारायण सीतारमण रेलवे में नौकरी करते थे और उनकी मां सावित्री हाउस वाइफ थीं।

    निर्मला सीतारमण 2008 में हुईं BJP में शामिल

    निर्मला सीतारमण 2008 में हुईं BJP में शामिल

    निर्मला सीतारमण ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने दिल्ली के जेएनयू से परास्नातक और एम.फिल किया। निर्मला सीतारमण ने परकाला प्रभाकर से शादी की है, दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान जेएनयू में हुई थी। 1986 में दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद वह लंदन चली गई थीं। 1990 के दशक की शुरुआत में निर्मला लंदन से भारत आईं। 2008 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। 2010 में वो सुषमा स्वराज के बाद पार्टी की दूसरी महिला प्रवक्ता बन गईं। निर्मला सीतारमण 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं है।

    कमला हैरिस, अमेरिकी उप राष्ट्रपति

    कमला हैरिस, अमेरिकी उप राष्ट्रपति

    भारतीय अमेरिकी कमला हैरिस अमेरिकी की पहली महिला उप राष्ट्रपति हैं। ये पहली बार है, जब भारतीय मूल का कोई शख्स अमेरिका का उपराष्ट्रपति बना है। कमला 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला अटॉर्नी चुनी गईं। 2010 में कमला कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। उसके बाद 2014 में वह फिर से कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रहीं। कमला हैरिस ने 2017 से 2021 तक कैलिफोर्निया से जूनियर यूनाइटेड स्टेट्स सीनेटर के रूप में कार्य किया। कमला हैरिस ने सीनेट चुनाव में लोरेटा सांचेज को हराया था।

    कमला हैरिस की मां दक्षिण भारत की रहने वाली थीं। कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन चेन्नई के ब्राह्मण परिवार से थे। वो भारतीय लोक सेवा में अधिकारी थे। गोपालन की बड़ी बेटी श्यामला अमेरिका में पढ़ाई के लिए गई थीं, कमला हैरिस उन्ही की बेटी हैं। कमला हैरिस ने 2014 में वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी की थी। इस शादी में कमला ने भारतीय और यहूदी दोनों परम्पराएं निभाई थीं।

    जानिए कौन हैं इंद्रा नूयी

    जानिए कौन हैं इंद्रा नूयी

    भारतीय अमेरिकी इंद्रा नूयी दुनिया की जानी मानी बिजनेस विमन हैं। इंदिरा नूयी का जन्म भारत के चेन्नई में 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था। इंद्रा नूयी पेप्सिको कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थीं। नूयी ने 2018 में पेप्सिको की सीईओ के पद से पद छोड़ दिया। पेप्‍सिको के इतिहास में इंद्रा पांच चेयरपर्सन के तौर पर नियुक्त की गईं हैं। टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में इंदिरा को 2007 और 2008 में जगह दी थी। 2007 में भारत सरकार ने इंदिरा को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा था।

    जॉनसन एंड जॉनसन में एक प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू करने से लेकर पेप्सिको की सीईओ बनने तक इंद्रा नूयी ने एक लंबा सफर तय किया है। इंद्रा नूयी दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं। ये येल निगम के उत्तराधिकारी सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के निदेशक बोर्ड की स्तर बी की निदेशक भी हैं। फिलहाल इंद्रा नूयीयू एस-भारत व्यापार परिषद में सभाध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं।

    जानिए कौन हैं भव्या लाल?

    जानिए कौन हैं भव्या लाल?

    भारतीय अमेरिकी भव्या लाल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कार्यकारी प्रमुख हैं। फरवरी 2021 में ही भव्या लाल को नासा ने कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है। भव्या इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं। इसके साथ ही बाइडेन प्रशासन के तहत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देखती हैं। भव्या लाल ने न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने पब्लिक पॉलिसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की पढ़ाई भी की है।

    भव्या डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में रिसर्च स्टाफ के तौर पर 2005 से 2020 तक कार्यरत थीं। उसके पहले भव्या साइंस एंड टेक्नोलोजी पॉलिसी रिसर्च एंड कंसल्टिंग फर्म की अध्यक्ष थीं।

    जानिए प्रियंका चोपड़ा के बारे में

    जानिए प्रियंका चोपड़ा के बारे में

    प्रियंका चोपड़ा भारतीय एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने हिंदी फिल्म सिनेमा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सफर तय किया है। आज प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस के तौर पर पहचाई जाती हैं, वो एक ग्लोबल सेलेब्रिटी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की तकरीबन 55 फिल्मों में काम किया है। प्रियंका को अपनी एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। प्रियंका हॉलीवुड की फेमस टीवी सीरीज क्वांटिको के लीड रोल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड की फिल्म बेवॉच में भी काम किया है, जो 2017 में आई थी। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+