Women's Day 2025: सानिया से लेकर साइना तक, देश की वो दमदार महिलाएं, जो खेल के साथ स्टाइल में भी आगे
Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का दिन हर महिला के लिए खास है। यह दिन दुनियाभर में महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। जो कि हर साल 8 मार्च को आता है। समय के साथ महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज खेल, विज्ञान, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
भारत में भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने हुनर, मेहनत और जज्बे से देश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि ये महिलाएं ना सिर्फ अपने क्षेत्र में अग्रणी हैं, बल्कि फैशन और स्टाइल में भी किसी से पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ प्रेरणादायक महिलाओं के बारे में, जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी लोगों को प्रभावित करती हैं।

ये महिलाएं ना केवल अपने खेल और हुनर से देश का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि अपने अनोखे स्टाइल और आत्मविश्वास से भी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। महिला दिवस 2025 के अवसर पर, हमें ऐसी सशक्त महिलाओं का जश्न मनाना चाहिए, जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है और स्टाइल में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
मैरी कॉम: बॉक्सिंग रिंग की चैंपियन, स्टाइल में भी दमदार
भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम का नाम विश्वभर में सम्मान के साथ लिया जाता है। वह छह बार विश्व चैंपियन बनने वाली पहली महिला बॉक्सर हैं। भले ही अब उन्होंने बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मणिपुर की इस फाइटर को पारंपरिक और एथनिक लुक में देखा जाता है। उनकी सादगी और आत्मविश्वास उनके स्टाइल को और खास बनाते हैं।
सानिया मिर्जा: टेनिस क्वीन का क्लासी स्टाइल
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भारतीय खेल जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं। उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। सानिया का स्टाइल स्टेटमेंट भी उतना ही शानदार है, जितना उनका खेल। वह अक्सर वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। एक वर्किंग वुमन के लिए उनका बॉस लेडी अवतार बेहद परफेक्ट होता है।
साइना नेहवाल: बैडमिंटन स्टार का ट्रेंडी लुक
बैडमिंटन में भारत को गर्व महसूस कराने वाली साइना नेहवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना का फैशन सेंस भी उन्हें सबसे अलग बनाता है। वह कभी वेस्टर्न तो कभी एथनिक लुक में नजर आती हैं। उनकी स्टाइलिंग में आत्मविश्वास झलकता है, जो उन्हें और आकर्षक बनाता है।
गीता फोगाट: दमदार पहलवान, फैशन में भी आगे
'दंगल गर्ल' गीता फोगाट ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। गीता ना सिर्फ एक बेहतरीन पहलवान हैं, बल्कि वह पुलिस विभाग में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। अपने मजबूत व्यक्तित्व के साथ-साथ वह अपने स्टाइल को भी बनाए रखती हैं। उनके एथनिक और जिम लुक्स दोनों ही शानदार होते हैं।
मिताली राज: महिला क्रिकेट की लीजेंड, ग्रेसफुल स्टाइल की मिसाल
भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में से एक मिताली राज ने देश के लिए कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। वह वनडे क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं और उनकी लीडरशिप में भारतीय महिला टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। मैदान पर उनके आत्मविश्वास से भरे शॉट्स जितने प्रभावशाली होते थे, उतना ही शानदार उनका स्टाइल भी है। मिताली का फैशन सेंस क्लासिक और एलीगेंट है। साड़ी से लेकर फॉर्मल वियर तक, हर लुक में वह ग्रेसफुल नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications