Telangana Elections: लेडी वोटर्स का मूड, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण पर क्या है जवाब? जानिए
केंद्र के महिला आरक्षण को लेकर केंद्र के नारी शक्ति वंदन कानून के बाद महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें मिलने वाले अवसर को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान महिला वोटर्स किस मुद्दे पर वोट करना चाहती हैं? ये सवाल जब हैदराबाद की कुछ महिलाओं से सवाल किया गया तो उन्होंने मिला जुला उत्तर दिया।
तेलंगाना में चुनावी मौसम के दौरान हर को दल लुभावने वादे के साथ अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ दल बीआरएस भी कहां पीछे रह सकता है। पार्टी ने पिछले हफ्ते रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। जिसके मुताबिक गुलाबी पार्टी ने राज्य की सभी योग्य महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये का भत्ता और 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया। इसके साथ इलेक्शन मैनिफेस्टो में बीआरएस ने राज्य में सभी महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए भवन बनाने का भी वादा किया है।

ऐसे हैदराबाद की महिलाओं से जब पूंछा गया कि राज्य में चुनाव को लेकर इस बार कौन सा मुद्दा प्रभावी होने वाला है? जवाब में निजाम कॉलेज की छात्रा मल्लेपल्ली सरस्वती कहा की वे पहली बार मतदान करने जा रही हैं। सरस्वती ने कहा, "मैं इस सोच में हूं कि वोट किसे डालूं।"
दरअसल, तेलंगाना चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार के अवसर जैसे कुछ ऐसे अहम मुद्दे हैं जो महिलाओं के दिमाग में चल रहे हैं। सरस्वती तेलंगाना के 1.58 लाख महिला मतदाताओं में से एक हैं जो 30 नवंबर को पहली बार मतदान करेंगी।
हैदराबाद की ग्रीष्मा सीटेली एक एनजीओ, वॉयस फॉर गर्ल्स की स्वयंसेविका हैं, जिनकी अक्सर युवतियों से बात होती है। लेकिन एक मतदाता के रूप में वे चाहती हैं सरकार जो भी आए उसे महिलाओं की शिक्षा के बेहतर काम करना होगा।
ग्रीष्मा ने कहा, "शिक्षा प्रणाली को बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान देना चाहिए बल्कि उन्हें अच्छे स्पर्श, बुरे स्पर्श और दहेज और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के बीच अंतर भी सिखाना चाहिए।" सीटेली ने कहा हलांकि अब घरेलू हिंसा के मामलों में कमी आई है, लेकिन फिर भी महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
वहीं शिक्षिका डॉ सीमा घोष ने पाठ्यक्रम में वित्तीय साक्षरता को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। हाउस वाइफ सुजाता उय्यला ने मंहगाई के मुद्दे को अहम बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण कम बजट में अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications