Google Doodle ने खास अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सलाम
नई दिल्ली। 8 मार्च यानी आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जा रहा है। देश और दुनिया महिलाओं को सलाम कर रही है। इस खास मौके को गूगल ने भी बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया है। सर्च इंजन गूगल ने खास अंदाज में डूडल स्लाइड के जरिए नारी शक्ति को सलाम कर अपना सम्मान व्यक्त किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने स्लाइड के साथ खास डूडल बनाया है, जिसमें 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे गए हैं। जैसे ही इस डूडल पर आप क्लिक करेंगे आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में कोट्स दिखने लगेंगे। इसमें उन महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिन्होंने ये कोट्स दिए हैं।
इनमें भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्योंकि आप एक महिला हैं।' गूगल के इस खास डूडल को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के एक ग्रुप ने डिजाइन किया है। जहां गूगल ने खास डूडल के साल महिलाओं को सलाम किया तो वहीं एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करने जा रही है। एयर इंडिया की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। वहीं 40 घरेलू विमानों का परिचालन पूरी तरह से महिला चालक दल के हाथों में होगा। गौरतलब है कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बनाया जाता है। इस दिस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। महिला दिवस लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications