दुनियाभर की महिलाओं ने Twitter का किया बहिष्कार, इसके पीछे है बड़ी वजह

दुनियाभर की महिलाएं गुरुवार यानी कि 13 अक्टूबर को ट्विटर का बहिष्कार कर रही हैं। ये बहिष्कार हॉलीवुड अभिनेत्री रोज मैक्गाउन के समर्थन में किया जा रहा है।

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्क साइट ट्विटर एक बार लोगों के निशाने पर है। दुनियाभर की महिलाएं गुरुवार यानी कि 13 अक्टूबर को ट्विटर का बहिष्कार कर रही हैं। ये बहिष्कार हॉलीवुड अभिनेत्री रोज मैक्गाउन के समर्थन में किया जा रहा है। ट्विटर ने कुछ वक्त पूर्व रोज मैक्गाउन का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद ये विरोध शुरू हुआ है।

Women Boycott Twitter

हॉलीवुड की जानीं-मानी एक्ट्रेस रोज मैक्गाउन ने प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टन पर रेप का आरोप लगाया था। मैक्गाउन ने विंस्टन के खिलाफ ट्विटर पर एक अभियान ही छेड़ दिया। उन्होंने उन सभी महिलाओं का साथ देते हुए विंस्टन के विरोध में कई ट्वीट किए थे। इन ट्विट्स के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट स्सपेंड कर दिया था। मैक्गाउन का ट्विटर अकाउंट स्सपेंड होने के बाद से महिलाओं में काफी आक्रोश है। महिलाओं ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि साइट महिलाओं और मर्दों के बीच भेदभाव करती है। जहां ट्विटर महिलाओं के अकाउंट ब्लॉक कर रहा है, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप, जो खुले में धमकी देते हैं, उनके अकाउंट पर ट्विटर ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

इस बहिष्कार के बाद ट्विटर ने बयान जारी कर कहा है कि एक्ट्रेस का अकाउंट इसलिए ब्लॉक किया गया था क्योंकि उन्होंने एक मोबाइल नंबर ट्वीट कर दिया था। ऐसा करना ट्विटर की गाइडलाइन्स का उल्लंघन है। ट्विटर ने वो ट्वीट मैक्गाउन के हैंडल से हटा दिया और उनका अकाउंट भी एक्टिवेट कर दिया है। ट्विटर ने कहा है कि वो उन सभी महिलाओं और पुरुषों के साथ खड़ा है जो सच के लिए लड़ते हैं। हालांकि ट्वटिर के माफीनामे का कोई असर नहीं दिख रहा है। महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी इसका बहिष्कार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई कंपनियां और मीडिया संस्थान भी इस लड़ाई में महिलाओं के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: ओवरटाइम करने से महिला रिपोर्टर की मौत, महीने में 159 घंटे किया था ज्यादा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+