विधवा और नवजात की मदद कर सुषमा स्वराज ने फिर बटोरी वाहवाही

सुषमा स्वराज ने अमेरिका के न्यू जर्सी में रह रही एक भारतीय विधवा महिला की सहायता की है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सत्ता और विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। खुद पीएम भी ट्विटर पर खासे सक्रिय रहते हैं। रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी ट्विटर पर ही कई बार मुसाफिरों की मदद कर चुके हैं। इन सबके बावजूद वाकई में कोई नेता सोशल मीडिया की सरताज बनी है तो वो हैं सुषमा स्वराज।

sushma

एक बार फिर सुषमा स्वराज अपनी सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए वाहवाही बटोर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार आम लोगों की मदद कर चुकी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बार अमेरिका में एक महिला की मदद की है।

सुषमा स्वराज ने अमेरिका के न्यू जर्सी में रह रही एक भारतीय विधवा महिला की सहायता की है। जिसके बाद ये महिला खुद के और अपने नवजात बच्चे के लिए खुश है।

अमेरिका में अपने बच्चे के लिए हेल्थ इंशोरेंश और ओईसी (ऑवरसीज सीटिजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड जैसी समस्याओं से जूझ रही दीपिका पांडे ने लैटर लिखकर ट्वीटर पर पोस्ट किया। इस लैटर को देखने के बाद सुषमा स्वराज ने उनकी मदद की।

इस लैटर में उन्होंने बताय कि वो किस तरह की समस्याओं का सामना कर रही है। दीपिका ने बताया कि वो चार साल के बच्चे की मां है और हाल में उन्होंने एक और बच्चे को जन्म दिया है।

उन्होंने बताया कि वो पहले बोस्टन में रहती थी लेकिन हाल ही में उनकी पति का मौत हो गई। पति की मौत के बाद अपने दोस्त के साथ न्यू जर्सी में रह रही है। दीपिका ने बताया कि अमेरिका में हेल्थ इंशोरेंस से संबंधित समस्या झेल रही है।

ट्विटर के जरिए मांगा पासपोर्ट

दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत लौटने के लिए भारत सरकार से पासपोर्ट और आईसी कार्ड के लिए मदद मांगी। ट्विटर पर ये लेटर वायरल हो गया।

ट्विटर पर लेटर वायरल होने के बाद बिना कोई वक्त गंवाए सुषमा स्वराज ने भारतीय एंबैसी में फोन कर दीपिका को हरसंभव मदद पहुंचाने को कहा।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई है। सुषमा लगातार ट्विटर पर किसी की गुजारिश देखने के बाद उस पर एक्शन लेती हैं।

भारत के लोग ही नहीं बल्कि पिछले दिनों पाकिस्तान से आए लड़कियों के एक ग्रुप की मदद भी उन्होंने की थी। जो बाद में ट्विटर पर काफी वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+