महिला ने सैनिटरी पैड में छिपा रखा था 3 करोड़ का ड्रग्स, ऐसे हुआ खुलासा

महिला ने सैनिटरी पैड में छिपा रखा था 3 करोड़ का ड्रग्स, ऐसे हुआ खुलासा

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केम्‍पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर ड्रग्स ले जा रही महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ड्रग्स की तस्करी कर रही थी, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान महिला को पकड़ लिया गया। महिला अपने सामान में रखे सैनिटरी पैड्स के अंदर करोड़ों का ड्रग्‍स छिपाकर ले जा रही थी।

 Women Hidden Drugs in Sanitary Pads Arrested from Bengaluru airport

जानकारी के मुताबिक महिला ये ड्रग्‍स बेंगलुरु से दोहा ले जा रही थी। महिला के साथ तीन अन्‍य लोग भी थे। महिला और उसके साथी केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों युवकों की पहचान अबू और मोहम्‍मद के रूप में हुई है। ये लोग इंडिया-कतर ड्रग्स तस्‍करी का गिरोह चला रहे थे।

महिला के सामान की जांच के दौरान बैग में रखे सैनिटरी पैड्स के भीतर ड्रग्स मिले, जिसकी कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स निरोधक दस्ते ने इन लोगों से पूछताछ कर गिरोह की जानकारी हासिल की, जिसके बाद अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ निरोधक ब्‍यूरो के मुताबिक उन्हें गुप्‍त सूचना मिली थी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान महिला और उसके दो साथियों को पकड़ा गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महिला को ड्रग्‍स पहुंचाने के बदले काफी पैसा देने का लालच दिया गया था।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+