Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वैष्णो देवी के रास्ते में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

नई दिल्ली। बिहार से परिवार के साथ माता वैष्णो के दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रही महिला ने मार्ग में ही बच्ची को जन्म दिया। वैष्णो देवी मार्ग में तैनात बोर्ड कर्मियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। वैष्णो देवी मार्ग में बच्ची के जन्म से परिवारवाले बेहद खुश हैं।

 Women give birth to a girl child on the path of Vaishno Devi

भागपुर, बिहार की रहने वाली 20 साल की पार्वती देवी अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर आई थी। महिला ने पूरे परिवार के साथ यात्रा की शुरुआत की, लेकिन बाणगंगा के पास पहुंचकर महिला की प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। महिला की हालत देख फौरन बोर्ड कर्मी महिला को बाणगंगा डिस्पेंसरी लेकर गए।

वहां डॉक्टरों की मदद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची और मां दोनों ही सुरक्षित हैं। महिला के घर वाले घर में बेटी के आने से खुश है। महिला के परिवारवालों का कहना है कि वैष्णो माता बेटी के रूप में उनके घर आईं है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब वैष्णो देवी के मार्ग में महिला ने बच्ची को जन्म दिया हो। 3 साल पहले भी इसी तरह से माता वैष्णो देवी के मार्ग में महिला ने शिशु को जन्म दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+