तलाशी के नाम पर महिला कर्मचारियों के कपड़े उतरवाए
नयी दिल्ली। कोच्चि में तलाशी के नाम पर महिला कर्मचारियों से साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सर्जिकल दस्ताने बनाने वाली एक कंपनी ने अपने यहां काम करने वाली महिला कर्माचरियों के कपड़े उताकर उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने वाली भी महिलाएं ही थी। जिन्होंने महिला कर्मचारियों की तलाशी ली। 30 महिला कर्मचारियों की कथित तौर पर कपड़े उतारकर तलाशी ली।

तलाशी की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। महिला कर्मचारियों की तलाशी इस बात का पता लगाने के लिए ली गई थी कि टॉइलट में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी नैपकिन किसने छोड़ा था। महिलाओं के साथ हुए बर्ताव के बाद पुलिस में शिकायत की गई। जिसके बाद तीन महिला कर्मचारियों के खिलाफ अन्य महिला कर्मचारियों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस में मामला दर्ज किए जाने के बाद कंपनी की एक सुपरवाइजर, एक सहायक सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने तीनों कर्मचारियों के निलंबन पर ये कहा है कि निलंबन का मतलब ये नहीं कि उन्होंने कोई अपराध किया है। कंपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications