Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पद्नाभास्वामी मंदिर में अब महिलाएं पहन सकेगी चूड़ीदार पाजामा

केरल के पद्नाभास्वामी मंदिर ने महिलाओं को धोती और साड़ी के साथ-साथ अब चूड़ीदार पाजामें में आने की भी इजाजत दे दी है।

त्रिरुवंतपुरम। केरल के पद्नाभास्वामी मंदिर ने सोमवार को केरल हाईकोर्ट को दी जानकारी में बताया कि अब मंदिर में महिलाएं चूड़ीदार पाजामा पहनकर भी आ सकेंगी। मंदिर की ओर से ये जवाब एक याचिका के जवाब में दिया है।

temple

पद्नाभास्वामी मंदिर में प्रवेश के लिए औरतों को साड़ी या धोती में ही प्रवेश की अनुमति थी। दूसरी ड्रेस पहनकर आने वाली औरतों को धोती अपने शरीर पर लपेटनी होती है। इस नियम को महिला वकील रिया राजी ने केरल हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

कोर्ट ने जब इस बाबत मंदिर से जवाब मांगा तो मंदिर ने नियम में बदलाव करते हुए चूड़ीदार पाजामें में औरतों के मंदिर में प्रवेश को इजाजत देने की बात कोर्ट को बताई है।

2011 में सुर्खियों में आया था केरल का पद्नाभास्वामी मंदिर

केरल का पद्नाभास्वामी मंदिर 2011 में उस वक्त दुनियाभर में चर्चा के केंद्र में आ गया था जब मंदिर के तहखाने से तकरीबन 1लाख करोड रूपए का खजाना मिला था। इससे हर किसी की उत्सुकता मंदिर को लेकर बढ़ गई थी।

मंदिर के तहखाने से सोने की मूर्तियास गहने और सिक्के मिले थे। खजाने में भगवानों की मूर्तियां और कीमती हीरे-जवाहरात मिले थे। खजाना मंदिर के नीचे बनी बड़ी-बड़ी गुफाओं से मिला था। इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+