घर पर पहली बार साइकिल आई तो महिला ने की विधि-विधान से पूजा, IPS अधिकारी ने लिखी दिल को छू लेने वाली बात
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन हमको कुछ ना कुछ अच्छी चीजें देखने को मिल जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। वैसे तो ये फोटो पुरानी है लेकिन एक आईपीएस ने इसे दोबारा से शेयर किया, जिसके बाद ये फिर से सोशल मीडिया पर छा गई। वहीं आईपीएस अधिकारी ने जो कैप्शन लिखा वो भी दिल को छू लेने वाला है।

'भारतीय संस्कृति की खूबसूरती'
दरअसल एक महिला के घर में साइकिल खरीदकर आई, जिस पर वो उसकी पूजा करने लगी। इसी फोटो को शेयर करते हुए आईपीएस दिपांशु काबरा ने लिखा कि भारतीय संस्कृति की खूबसूरती प्रदर्शित करती फोटो। नई लग्जरी कार हो, नई साइकिल हो या कोई भी नई वस्तु हो, हम घर में उसका स्वागत पूरे सम्मान के साथ करते हैं। मानो ईश्वर के आशीर्वाद से परिवार में आया नया सदस्य हो। हालांकि आईपीएस ने ये नहीं बताया कि फोटो कहां की है।
Recommended Video
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
फोटो डालते ही इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई। सुधीर नाम के एक यूजर ने लिखा कि यही तो हमारे सनातन अध्यात्म दर्शन का मूल मंत्र है। हम निर्जीवों में भी अपने आराध्य का वास मानते हैं। फिर चाहे वो नदी हो, पहाड़ हो, वायु हो, अग्नि हो, कोई साइकिल या फिर राफेल, हम सबको पूजते हैं। दरअसल ये प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता एवं उसके प्रति हमारी जवाबदेही का स्मारक है। वहीं मानसी ने लिखा कि मेहनत और ईमानदारी की कमाई से खरीदी गई साइकिल भी कीमती होती है।
एक और वीडियो वायरल
इस ट्वीट के कमेंट में आर.के. जैन नाम के यूजर ने इसी तरह का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक पिता नई साइकिल खरीद के लाता है। इसके बाद वो उसे खड़ी करके पूजा-पाठ शुरू करते हैं। वो पूजा कर ही रहे होते हैं कि उनका बेटा वहां पर आ जाता है और वो नई साइकिल देख खुशी से झूमने लगता है। इसके बाद बच्चा भी साइकिल के अगले हिस्से के पास जाकर उसे चूमता है। 15 सेकंड का ये भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर ने वीडियो के साथ लिखा कि सच्चे मन के बच्चे की बहुमुल्य खुशी के क्षण।












Click it and Unblock the Notifications