कोलकाता: सीनियर के खिलाफ की यौन शोषण की शिकायत, महिला सहकर्मियों ने बुरी तरह पीटा

सीनियर के खिलाफ की यौन शोषण की शिकायत, सहकर्मियों ने पीटा

नई दिल्ली। कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने तीन महिला सहकर्मियों और दो सिक्योरिटी गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने हाल ही में म्यूजियम के सीनियर अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसके साथ मारपीट का ये मामला सामने आया है।

 बाल पकड़कर म्यूजियम में घसीटा

बाल पकड़कर म्यूजियम में घसीटा

न्यू मार्किट पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में महिला ने बतााया है कि मंगलवार को जब वो काम पर आई तो उसको म्यूजिम में जाने से रोका गया। जब उसने इसकी वजह पूछी तो कहा गया कि डायरेक्टर ने उन्हें एंट्री ना देने के लिए कहा है। इस पर महिला ने लिखित आदेश दिखाने को कहा तो उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं था। तीन महिलाओं समेत पांच लोगों ने आकर उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे म्यूजियम के बाहर निकाल दिया।

 महिला ने यौन शोषण की भी की है शिकायत

महिला ने यौन शोषण की भी की है शिकायत

जिस महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। उसने कुछ समय पहले ही इंडियन म्यूजियम के एक अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का भी मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत न्यू मार्केट थाने में दर्ज करायी है। शिकायत में महिला ने अपने विभाग प्रमुख पर काम के दौरान गलत तरह से छूने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

 सीसीटीवी खंगाले जा रहे

सीसीटीवी खंगाले जा रहे

पीड़ित महिला ने 2016-17 में म्यूजियम में इंटर्न के तौर पर काम किया था। कुछ समय पहले उन्होंने फिर से यहां काम शुरू किया है। महिला की तरफ से दो शिकायत आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही म्यूजियम प्रशासन ने भी मामले को लेकर कमेटी बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+