कांग्रेस नेता के भाई की गुंडई, बीच बाजार मां-बेटी को बेल्‍ट से पीटा

नई दिल्‍ली। पंजाब के मुक्तसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सत्ता के नशे में कांग्रेस पार्षद राकेश चौधरी के भाई और उसके साथियों ने एक महिला के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि राकेश चौधरी के भाई ने महिला बेटी को रुपयों की लेनदेन को लेकर पीटा। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे मुक्तसर के बूढा गुज्जर की है, जहां पैसों के मामूली लेन-देन को लेकर लोकसभा चुनाव के समय अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वार्ड-29 के पार्षद राकेश चौधरी के भाई व उसके साथियों ने एक महिला और उसकी बेटी को घर से बाहर गली में घसीटकर बुरी तरह बेल्ट और लातों से मारते रहे और लोग तमाशा देखते रहे।

कांग्रेस नेता के भाई की गुंडई, बीच बाजार मां-बेटी को बेल्‍ट से पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुंडे पहले लड़की के साथ हैवानियत पर उतरते हैं और फिर मम्मी-मम्मी चिल्लाने पर जब उसकी मां छुड़वाने की कोशिश करती है तो पार्षद का भाई सन्नी चौधरी उसे भी बुरी तरह बालों से पकड़कर घसीटते हुए पानी के गड्‌ढे की ओर धकेलते हुए पीटने लग जाता है। सन्नी कभी महिला के पेट में लात मारता है तो कभी उसके सिर के बाल नोचता है और कभी उसके ऊपर बैठकर उसकी पिटाई करता है। साथ में सन्नी चौधरी का भांजा चमड़े की बेल्ट से मार रहा होता है। दरिंदगी की इस कहानी को चीखते-चिल्लाते, मदद की गुहार लगाते महज 9 साल के बालक ने कैमरे में कैद किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुक्तसर की इस घटना पर एसएसपी मंजीत ढेसी का ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और इन्हें कड़ी सजा दी जाएगी. पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+