युवती ने पूर्व प्रेमी पर फेंका तेज़ाब, हुई मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले में युवक के दूसरी औरत से शादी करने से नाराज़ थी प्रेमिका.

सांकेतिक तस्वीर
Getty Images
सांकेतिक तस्वीर

ऐसा लगता है चलन अचानक से बदलने लगा है. महिलाएँ भी अक्सर आक्रामक हो रही हैं, वो चाहे केरल का मामला हो, जहाँ एक महिला ने आध्यात्मिक गुरू का लिंग काट डाला.

या फिर, आंध्र प्रदेश का नया मामला - जहाँ एक युवती ने एक मर्द पर तेज़ाब फेंक दिया.

घटना गुंटूर ज़िले की है, जहाँ पुलिस के अनुसार हिमाबंदु नाम की 24 वर्ष की एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर कथित तौर पर तेज़ाब फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

शादी से किया इनकार तो महिला ने 'फेंका तेज़ाब'

पंजाब में 14 साल की बच्ची पर तेज़ाब फेंका

हिमाबिंदु इस बात से नाराज़ थी कि चार साल तक उसके साथ संबंध रखने वाले 25 वर्षीय मोहम्मद इलियास ने एक दूसरी औरत से शादी कर ली.

शादी के एक दिन बाद कथित तौर पर युवती ने उसे मिलने के लिए अपने एक दोस्त के घर बुलाया.

बताया जा रहा है कि जैसे ही इलियास अंदर आया, उसने उसपर तेज़ाब फेंक दिया.

स्थानीय लोगों ने इसके बाद इलियास को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसकी मौत हो गई.

गुंटूर के पुलिस अधीक्षक सर्वेश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बीबीसी को बताया,"वो एक निजी अस्पताल में फ़ार्मासिस्ट के तौर पर काम करती है. हम जाँच कर रहे हैं कि क्या उसे एसिड वहीं से मिला. वो भी घायल हुई है."

उन्होंने बताया कि उसे जल्दी ही अदालत में पेश किया जाएगा जहाँ पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+