'मेरी 13 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा',महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के घर के आगे काटा बवाल, लगाए क्या आरोप?
Suchitra Devi Protests Outside Rahul Gandhi's Residence: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर एक महिला द्वारा किए गए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला, जिसकी पहचान सुचित्रा देवी के रूप में बताई जा रही है, अपने बच्चों और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ वहां पहुंची और कांग्रेस के कुछ नेताओं व उनके स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का दावा है कि विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने का भरोसा देकर उससे पैसे लिए गए, लेकिन न टिकट मिला और न ही रकम वापस की गई।
प्रदर्शन के दौरान उसने कहा कि उसने कई बार शिकायत की, FIR भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस मामले में कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुचित्रा देवी अपने बच्चों के साथ राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन करती दिखाई देती हैं। उनका कहना है कि वह अपना पैसा वापस मांगने आई हैं और उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि उनसे ली गई रकम लौटा दी जाए। उनका दावा है कि यह रकम 10 जनपथ पर दी गई थी।

वीडियो में क्या बोलीं सुचित्रा देवी?
पहले वायरल वीडियो में सुचित्रा देवी कहती सुनाई देती हैं, "हम यहां से निकल जाएं, यह हमारा पैसा खा गए। हमारे पैसे वापस दिए जाएं और हमें किसी से कुछ नहीं चाहिए। राहुल जी को हमने कई ट्वीट किए। पांच महीने पहले प्रियंका गांधी जी के स्टाफ के सुरेश जी और के. सी. वेणुगोपाल जी के खिलाफ एफआईआर करवाई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।"
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए तीन बार आवेदन किया था और उनके पास इसकी रिसीविंग भी मौजूद है। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों और परिवार के साथ सिर्फ अपनी बात रखने आई थीं, किसी तरह का हंगामा करने नहीं।
This is Shocking
A woman, accompanied by her children, staged a protest outside Rahul Gandhi’s residence
according to her close associates of Rahul Gandhi and Priyanka took money from her after promising a Congress Assembly election ticket.
She claims the money was paid at 10… pic.twitter.com/OLDEoDJeZ6
— Lala (@FabulasGuy) August 7, 2026
दूसरे वीडियो में बेटी को हिरासत में लेने का दावा
एक अन्य वीडियो में सुचित्रा देवी दावा करती हैं कि प्रदर्शन के दौरान उनकी 13 साल की बेटी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वीडियो में वह कहती हैं, "हम अपना हक लेने राहुल गांधी के घर आए थे। मैं, मेरी बच्ची, हमारी दीदी, बहन और बेटी ही आए थे। हम सिर्फ अपना पैसा मांगने आए थे। मेरी 13 साल की बच्ची को भी पुलिस ने डिटेन किया है।"
इसके बाद वह राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहती हैं, "राहुल गांधी, अब आप क्या जवाब देंगे? Gen-z को जवाब देंगे? मेरी बच्ची को जवाब दीजिए। कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने, आपकी बहन ने और उनकी टीम ने हमारे हिस्से के पैसे खाए हैं। हमारे पैसे वापस कर दीजिए, हमें और कुछ नहीं चाहिए।"
मेरी 13 साल की बेटी को कांग्रेस के राहुल गांधी ने detain करवाया। pic.twitter.com/ILiXVwPiGH
— Suchitra Devi (@SuchitraDevi91) August 7, 2026
एफआईआर दर्ज होने का भी दावा
सुचित्रा देवी का कहना है कि उन्होंने करीब पांच महीने पहले कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी के स्टाफ से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिहार और हरियाणा में कांग्रेस पर चुनावी टिकट बेचने जैसे आरोप लगाए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट वाले मोहम्मद जुनैद अब पहुंचे झारखंड, 'जज' बनने के चाहत पर सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?


Click it and Unblock the Notifications
