इंडिया गेट पर महिला ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, सुरक्षाबलों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के दौरान राजधानी नई दिल्ली में एक महिला ने कथित रूप से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने और हंगामा खड़ा करने के आरोप में रविवार को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप से अस्थिर महिला ने हाई सिक्योरिटी एरिया में प्रवेश कर लिया और उसके बाद उसने जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बवाल खड़ा किया है। इस महिला को नाम सुल्ताना बताया जा रहा है, जो हैदराबाद शहर के निजामाबाद की रहने वाली है। पुलिस ने 26 जनवरी को देखते हुए राजधानी में पहले से ही सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

इंडिया गेट पर किया हंगामा

इंडिया गेट पर किया हंगामा

पुलिस ने कहा कि इंडिया गेट पर सिक्योरिटी पर्सनल अपने ड्यूटी पर थे, तभी अमर जवान ज्योति पर एक महिला ने हंगामा करते हुए हाई सिक्योरिटी में घुसने की कोशिश की। जब उस महिला को रोकने की कोशिश की तो उसने सिक्योरिटी पर्सनल के साथ भी धक्का मुक्की की। पुलिस ने कहा कि इंडिया गेट पर हंगामा करने के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

दो दिन पहले हुई थी लापता

दो दिन पहले हुई थी लापता

महिला से हुई पुछताछ में पता चला है कि वह मुंबई में अपने किसी रिश्तेदारों से मिलने के लिए दो दिन पहले अपने पैतृक स्थान से निकली थी।, जिसके बाद वह भ्रमित होकर दिल्ली पहुंच गई। सुल्ताना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया, जहां से उस महिला शेल्टर होम में पहुंचाया गया। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने महिला को मानसिक रूप से अस्थिर बताया।

 गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस जांच में महिला के खिलाफ ऐसा कोई संदिग्ध नहीं पाया गया, जिसके बाद उसे महिला शेल्टर होम भेज दिया गया। महिला के परिजनों को इन्फॉर्म करने के लिए दिल्ली पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पता चला कि वह दो दिन से हैदराबाद से लापता है। पुलिस ने महिला के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+