बेटी को रसेल वाइपर ने काटा तो निडर मां सांप को लेकर अस्पताल पहुंची

मुंबई। सांप काटने के बाद अगर आप सूझबूझ का परिचय देते हैं तो आपकी जान बच सकती है। मुंबई के धारावी इलाके में एक लड़की और उसकी मां को जब सांप ने काट लिया तो मां ने परेशान होने की बजाए सांप को पकड़ लिया। साथ ही सांप को लेकर महिला अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंची। जहां महिला ने सांप को दिखाकर अस्पताल में डॉक्टर से उसे उचित इलाज की मांग की। महिला की इस सूजबूझ के चलते ना सिर्फ उसकी खुद की बल्की बेटी की भी जान बच गई।

सांप को लेकर अस्पताल पहुंची

सांप को लेकर अस्पताल पहुंची

सांप काटने के बाद महिला बिल्कुल भी परेशान नहीं हुई और वह सांप को लेकर टैक्सी से सियोन अस्पताल पहुंची, जहां महिला ने डॉक्टर को सांप सौंप दिया। 32 वर्षीय सुल्ताना खान ने बताया कि उसने यह सुना था कि अगर डॉक्टर को इस बात की जानकारी हो कि किस सांप ने काटा है तो मरीज का बेहतर इलाज किया जा सकता है। इसी वजह से महिला ने सांप काटने के बाद घबराए बिना सांप को पकड़ लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंची।

बेटी को सांप ने काटा था

बेटी को सांप ने काटा था

महिला ने बताया कि सांप उनके घर में एक छेद के जरिए घुसा था। महिला का घर धारावी इलाके के बल्किपुर में है। जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। महिला का घर नेचर पार्क के पास है, जहां कोबरा, रसेल पाइपर जैसे कई तरह के सांप पाए जाते हैं। जानकारी के अनुसार जब महिला अपने परिवार के साथ नाश्ता कर रही थी, तभी उसकी बेटी को सांप ने काट लिया। महिला ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि उसे किसी चूहे ने काटा है, लेकिन बाद में उसने बेटी के हाथ में सांप लिपटा देखा।

सांप को पकड़ लिया

सांप को पकड़ लिया

महिला सांप को देखते ही डर गई और उसने सांप को तुरंत पकड़ लिया। जैसे ही महिला ने सांप को पकड़ा सांप ने उसके हाथ पर भी काट लिया। दो फीट लंबे सांप ने सुल्ताना की उंगली पर काट लिया। लेकिन महिला ने सांप को छोड़ा नहीं। इसके बाद महिला बेटी को लेकर पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची, जहां से उसे सियोन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में हुआ इलाज

अस्पताल में हुआ इलाज

महिला ने बताया कि उसने टैक्सी की और वह सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गई। जहां महिला ने सांप को प्वाइजन इंस्पेक्शन डिपार्टमेंट को सौंप दिया। जिसक बाद विशेषज्ञ डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की कि यह सांप काफी जहरीला है और यह रसेल वाइपर है। मां बेटी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जहां चार दिन तक उनका इलाज चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+