महिला ने नामी रेस्तरां में छोले पूरी ऑडर किया उसमें निकला कीड़ा, शिकायत दर्ज

महिला ने नामी रेस्तरां में छोले पूरी ऑडर किया उसमें निकला कीड़ा, शिकायत दर्ज

चेन्‍नई, 18 अगस्‍त: स्‍वादिष्‍ट, लज़ीज व्‍यंजन खाने के लिए लोग बेहतरीन होटल रेस्तरां जाते हैं। अगर सोचिए अपने ऑडर की हुई डिश में कुछ गंदी चीज नजर आ जाए तो आपका क्‍या हाल होगा। चेन्‍नई में एक नामी रेस्‍तरां में एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ घटा जिसे देखकर क्‍या सुनकर ही किसी का भी मन घिना जाए।

ऑडर किए गए खाने में कीड़े मिले

ऑडर किए गए खाने में कीड़े मिले

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में महिला सोमवार को अपने बेटे के साथ रेस्तरां गई थी जब यह घटना हुई। महिला ने दावा किया कि वो चेन्‍नई के लोकप्रिय भोजनालय में ऑडर किए गए खाने में कीड़े मिले। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को सुनकर हैरान हैं।

मॉल के अंदर इस नामी रेस्‍टरां में गई थी महिला

मॉल के अंदर इस नामी रेस्‍टरां में गई थी महिला

एशियानेट न्यूज के अनुसार ये महिला अशोक नगर की रहने वाली रानी है। जो एक मॉल के अंदर 'नम्मा विद्या वसंत भवन' नाम के एक रेस्तरां में गई और अपने बेटे के डिमांड करने पर छोला पुरी का ऑर्डर दिया। लेकिन जब छोला पूरी उसके सामने आया तो उसने देखा कि उसके खाने में एक कीड़ा रेंग रहा है। जिसे देखकर वो चीख पड़ी।

रेस्तरां एक प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां है

रेस्तरां एक प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां है

चेन्नई के कोयम्बेडु क्षेत्र में वसंत भवन रेस्तरां एक प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां है। कीड़ा निकलेन के बाद रानी ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एक निरीक्षण किया गया।

 शिकायत दर्ज कराई

शिकायत दर्ज कराई

चेन्नई के कोयम्बेडु क्षेत्र में वसंत भवन रेस्तरां एक प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां है। रानी ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एक निरीक्षण किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्तरां के साथ-साथ रसोई के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है और इसके मालिक को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार चेतावनी जारी की है।

दिल्‍ली के रेस्‍टरां में खाने में मिल चुकी है छिपकली

दिल्‍ली के रेस्‍टरां में खाने में मिल चुकी है छिपकली

बता दें पिछले महीने भी कथित तौर पर दिल्ली के एक लोकप्रिय होटल के भोजन में से एक में छिपकली पाई गई थी। घटना की सूचना एक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी, जिसने कैफे का दौरा किया और अपना अनुभव शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+