केरल: विधानसभा में महिला विधायक के साथ मंत्री जी ने की छेड़खानी
तिरुवनंतपुरम। देश का सबसे साक्षर राज्य माने जाने वाले केरल में मुख्य विपक्षी पार्टी भाकपा की एक महिला विधायक ईएस बिजिमोल ने राज्य के श्रम मंत्री शिबू बेबी जॉन सहित तीन लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बिजिमोल ने मानहानि का भी मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला विधायक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि 13 मार्च को विधानसभा में हंगामे के दौरान मंत्री ने उनका रास्ता रोका था।
बिजिमोल ने कहा है कि पहले तो उन्हें लगा कि विधानसभा में प्रदर्शन के चलते जॉन ने उनका रास्ता रोक लिया था लेकिन इस ही मामले के एक अन्य आरोपी अबू के बयान से उन्हें पता चला कि मंत्री जी ने गलत नियत से रास्ता रोका था। अबू किसी को बता रहा था कि मंत्री जी परेशान करना चाहते थे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में अबू ने कहा था कि मंत्री जॉन ने उससे कहा था कि जब उन्होंने रास्ता रोका तो बिजिमोल को अच्छा लग रहा था। वहीं अन्य आरोपी वाहिद ने भी यही बयान एक जनसभा में दोहरा दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications