पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक महिला की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम का उलंघन किया। पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में जम्मू-कश्मीर की एक स्थानीय महिला की गोली लगने से मौत हो गई है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने महिला के मौत की पुष्टी की है। बता दें, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, सोमवार को भी करीब सुबह तीन से चार बजे के बीच सीमापार से गोलीबारी हुई।

woman lost her life in ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector

ऐसा पहली बार नहीं जब पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया हो, सीमा पार से गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादी भेजता रहा है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार सीमापार से आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराट में जुटा हुआ है।

बता दें, मंगलवार की सुबह भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई थी। पाकिस्तान की तरफ से पुंछ के कस्बा और किरनी सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लघंन किया गया। इस दौरान दुश्मन देश की तरफ से मोर्टार भी दागे गए। शाम को भी पाकिस्तान ने भारी मात्रा में गोलाबारी की जिसमें जम्मू की एक महिला की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पिछले काफी समय से पड़ोसी देश की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लघंन और बढ़ा दिया है, पिछले महिनों से करीब हर दूसरे दिन पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। रविवार को भी सीमापार से बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी पर फायरिंग की गई, इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+