मुंबई: पत्नी पर ज्यादा ध्यान देता था बेटा, महिला ने काट दिया बहू का गला और कान
मुंबई। ठाणे में एक महिला ने गला काटकर कर अपनी बहू को मार डाला। आरोपी महिला इस बात से परेशान थी कि उसका बेटा बहू पर ज्यादा ध्यान देता है। यही नहीं, महिला ने बहू की मां को भी मार डाला।

पुलिस के मुताबिक, 56 वर्षीय राशिदा अकबर अली वसानी ने सोमवार को मुंबई के कुर्ला स्थित अपने आवास में बहू सलमा मकदूम वसानी (24) और उसकी मां शमीम लतीफ शेख (54) को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। खाना खाने के बाद वो दोनों सो गईं तो राशिदा ने धारदार हथियार से उनका गला और कान काट दिए
हत्या के बाद खुद पहुंच गई थाने
इंस्पेक्टर सुखदा नारकर ने बताया कि आरोपी महिला राशिदा ने खुद मुंब्रा पुलिस थाने में जाकर घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 328 (आपराधिक इरादे से जहर देकर नुकसान पहुंचाना) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
चार साल पहले हुआ था निकाह
पुलिस के मुताबिक, राशिदा के बेटे मकदूम वसानी और सलामी का निकाह चार साल पहले हुआ था और कुछ ही समय पहले सलमा को एक बेटा भी हुआ। यही वजह थी सलमा की मां भी बच्चे की देखरेख के लिए उसके पास आ गई। राशिदा इस बात से परेशान थी कि उसका बेटा बहू पर ज्यादा ध्यान देता है और उसे नजरअंदाज कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications