'मेरे पति को छोड़ दो, मैं दुर्गा का रूप, अच्छा नहीं होगा', हाथ में सिंदूर-चावल और डंडा लेकर थाने पहुंची महिला

पटना, 11 जुलाई: पति जब भी संकट में होता है तो उसकी पत्नी ढाल बनकर सामने आती है। अच्छे-बुरे वक्त में पति को हमेशा पत्नी का साथ मिलता है, लेकिन बिहार के जमुई में एक बड़ी ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां के सिकंदरा पुलिस थाना में एक महिला अपने पति को हवालात से छुड़ाने के लिए घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। थाने पहुंची महिला ने पुलिस से कहा कि मैं दुर्गा मां का रूप, मेरे पति को छोड़ दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोग सख्ते में आ गए।

शराब के नशे में पति को पुलिस ने पकड़ा

शराब के नशे में पति को पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में सिकंदरा पुलिस ने पंचमहुआ मुशहरी में कार्तिक मांझी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अपने गिरफ्तार पति को छुड़ाने के लिए पत्नी दुर्गा का अवतार धारण करके थाने पहुंची। महिला हाथ में डंडा, सिंदूर और चावल लेकर थाने पहुंची थी।

पुलिसकर्मी पर फेंक चावल और सिंदूर

पुलिसकर्मी पर फेंक चावल और सिंदूर

वहीं महिला ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मेरे आदेश के बगैर कुछ नहीं हो सकता और थाने में पुलिस वालों के सामने चावल के दाने और सिंदूर छिड़कना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा।

'मैं दुर्गा का रूप हूं, वरना अच्छा नहीं होगा'

'मैं दुर्गा का रूप हूं, वरना अच्छा नहीं होगा'

घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जब उनके पति कार्तिक मांझी को शराब के नशे में पुलिस ने एक दिन पहले बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। हवालात में बंद शख्स की पत्नी का संजू देवी बताया जा रहा है। जैसे ही उसे अपने पति के थाने में होने की खबर मिली तो सीधे थाने पहुंची और बोलने लगी कि मेरे पति को छोड़ दो, मैं दुर्गा का रूप हूं, वरना अच्छा नहीं होगा।

पुलिस ने धमकाया तो फिर हुआ ये

पुलिस ने धमकाया तो फिर हुआ ये

इधर, थाने में महिला के काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। वहीं संजू देवी के साथ थाने में आई और महिलाओं ने कहा कि वो भक्तनी है। इस पर दुर्गा माता आती है। इसका कहा मान लो वरना गलत हो जाएगा, जिसके कुछ देर बाद एसएचओ ने संजू देवी और उनके साथ आई महिलाओं को थाना परिसर से बाहर भेज दिया। वहीं महिला तब शांत हुई, जब पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेने की बात कही। यह सुनकर उसने अपना ड्रामा बंद कर दिया और वो थाने से चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+