अंडरगार्मेंट स्मगलिंग की दिल दहलाने वाली दास्तानें

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि तस्करी की आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसने अपने अंतर्वस्त्र में सोने के बार छिपा रखे थे। कस्टम कमिश्नर नीता बुतालिया के अनुसार यह महिला मुसाफिर स्पाइस जेट की दुबई से आने वाली फ्लाइट एसजी-19 से टर्मिनल थ्री पहुंची थी।
यह भी पढ़ें- अभी से थिएटर छोड़ रहे नेता
इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें तस्करी के लिए अंतरवस्त्रों व अंतर्रअंगों का प्रयोग किया गया है। कुछ घटनाएं विदेश की हैं, तो कई मामले अपने ही देश के हैं।
- स्पेन: दिसंबर, 2012 में नक़ली ब्रेस्ट इम्प्लांट में कोकीन छिपा कर ले जा रही पनामा की एक युवती को स्पेन में पकड़ लिया गया। युवती के पास से करीब डेढ़ किलो कोकीन निकला जिसकी कींमत 42 लाख रुपये आँकी गईं।
20 साल की इस लड़की को बार्सिलोना के प्रैट अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त पकड़ा गया जब पुलिस को उसके स्तन के नीचे महीन कपड़ा दिखाई दिया। उस बारे में पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि उसने दो महीने पहले ही अपने स्तन की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी लेकिन उसके जख्म ताज़ा हैं और उससे अभी भी खून बह रहा है।जांच शुरू हुई तो उसके नकली स्तन के भीतर झिल्लीनुमा कपड़े में कोकीन भरा था।
- वाराणसी : पेट में सोना छिपाकर लाए थे तस्कर, कंडोम के जरिए प्राइवेट पार्ट में डाल कर करते थे स्मगलिं। युवक बड़ी ही चालाकी से कंडोम के जरिये सोने के सिक्के और बिस्किट को शरीर के अंदर कर लेते थे। इनके पास से पांच किलो से ऊपर सोना बरामद किया गया।
- जयपुर: गुप्तांग में छिपाकर लाया था सोना। आरोपी को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया उसने इस बात को माना कि उसने पहले भी दो-तीन बार अपने गुदा में सोना छिपाकर लाया था। आरोपी ने सोने की छोटी-छोटी पट्टियां बनाई हुई थीं जिनकी कीमत 30 लाख के करीब थी।












Click it and Unblock the Notifications