कस्टमर की मदद से भाई ने अपनी बहन को जीबी रोड के कोठे से कराया मुक्त

धोखे से युवती को कोठे पर बेचा, जो ग्राहक बनकर आया, उसी ने बचाया

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की एक युवती को बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठे पर बेच दिया गया। जहां कथित तौर पर हर रोज 15-20 लोग उसके साथ ज्यादती करते थे। अपने राज्य के एक ग्राहक को उसने आपबीती बताई तो उसने युवती के परिवार को सूचना दी। जिसके बाद युवती के भाई ने दिल्ली महिला आयोग में संपर्क किया और पुलिस की मदद से बहन को आजाद कराया। गुरुवार को 27 साल की युवती को आयोग और पुलिस की टीम ने जीबी रोड कोठे से मुक्त कराया।

नौकरी की बात कह लाया दिल्ली

नौकरी की बात कह लाया दिल्ली

युवती ने बताया कि वह कोलकाता की प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थी। यहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई तो उसने बेहतर नौकरी दिलवाने की बात की। महिला ने उसे एक शख्स से मिलवाया। ये शख्स दिल्ली में बेहतर नौकरी दिलवाने की बात कह उसे अपने साथ ले आया और जीबी रोड पर एक कोठे में बेच दिया| महिला का कहना है कि यहां वो बुरी तरह फंस गई। रोजाना 15 से 20 आदमी उसके साथ ज्यादती करते थे।

पास आए ग्राहक ने दी भाई को जानकरी

पास आए ग्राहक ने दी भाई को जानकरी

युवती ने बताया कि एक दिन 'कस्टमर' उसके पास पहुंचा, जो बंगाली बोलता था। इस पर युवती ने खुद के भी बंगाली होने की बात कहते हुए उससे अपनी आपबीती सुनाई और मदद मांगी। इसी शख्स ने युवती के भाई को फोन कर उसकी बहन के कोठे पर होने की बात बताई। युवती का भाई दिल्ली पहुंचा और महिला आयोग में मामले की शिकायत की। जिसके बाद आयोग और पुलिस की टीम ने लड़की को छुड़वाया।

ढाई लाख में बेचा था युवती को

ढाई लाख में बेचा था युवती को

सेंटर डिस्ट्रीक्ट डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि वेस्ट बंगाल की 27 साल की लड़की को दिल्ली लाकर उसे करीब ढाई लाख रुपए में कोठे पर बेचा गया था। पुलिस ने कोठे से पीड़ित लड़की का रेस्क्यू कराया है। दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालिवाल ने बताया कि जीबी रोड पर बेची गई यह लड़की ग्रेजुएट लड़की है, वो एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी। उसे ज्यादा सैलरी पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाकर बेच दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+